पैदल चल कर व नौकायन से निहारे प्रवासी पक्षी

सामाजिक सरोकारों से जुड़ कर समाज में बदलाव लाने को प्रतिबद्ध यूनाइटेड अजमेर मुहिम द्वारा आज पैदल चल कर व नौकायन के द्वारा शीत ऋतु में प्रवास करने आए विभिन्न पक्षियों को अजमेरवासियों ने निहारा व उन का छायांकन किया ।
यूनाइटेड अजमेर की संयोजिका कीर्ति पाठक ने जानकारी देते हुए बताया कि आज के कार्यक्रम
के मुख्य अतिथि मेयर धर्मेन्द्र गहलोत अपने राजगढ़ प्रवास के कारण उपस्थित नहीं हो पाए और अपने संदेश में उन्होंने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए ऐसे कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करने पर बल दिया और प्रवासी पक्षियों की शरणगाह बनी आनासागर झील में अजमेरवासियों द्वारा किसी भी प्रकार की खाद्य सामग्री ना डालने का अनुरोध किया। अपने संदेश में मेयर गहलोत ने स्पष्ट किया कि झील में पक्षियों के लिए प्राकृतिक रूप में खाद्य पदार्थ मौजूद हैं ।
विशिष्ट अतिथि डॉक्टर के के शर्मा जी व डॉक्टर प्रवीण माथुर जी के सानिध्य में आज दिनांक 25-12-18 को सुबह आठ बजे से बारह बजे तक आनासागर चौपाटी , आनासागर जेट्टी व आनासागर झील में प्रवासी पक्षियों को निहारा गया व उन का छायांकन किया गया । पक्षियों की प्रजातियों के बारे में व उन के खान पान के बारे में विशिष्ठ अतिथियों द्वारा विस्तार से बताया गया।
दिन में दस बजे बाद पक्षियों के खाना खाने के बाद के समय में जब प्रशासन द्वारा नौकायन की अनुमति होती है तब सभी साथियों द्वारा आनासागर झील में नौकायन के साथ फ़ोटोग्राफ़ी की गयी और जितना पास जा सकते थे जा कर पक्षियों के फ़ोटो लिए। इस रोमांचक अनुभव का मक़सद था इन पक्षियों के अनदेखे स्वरूप को आम व्यक्ति तक पहुँचाना।
आज के कार्यक्रम का लक्ष्य है कि फ़ोटो के माध्यम से आम जनता में इन पक्षियों के प्रति आकर्षण पैदा करना व साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से पर्यटकों को आकर्षित कर अजमेर में पर्यटन को बढ़ावा देने में अपना योगदान देना। पर्यटन अजमेरवासियों के स्वावलंबन की राह मज़बूत करेगा ।
यूनाइटेड अजमेर की मीडिया प्रभारी मीना सोनी ने बताया कि
आज भारी संख्या में देखे गए पक्षी निम्न थे – पेलिकन, कोर्मो रेंट, कूट, ब्लैक हैडेड गल, ब्लैक विंग्ड स्टिल्ट, बगुले, डैबचिक, अन्य पक्षी – पर्पल मूरहेन, स्पाट बिल्ड डक, रिवर टर्न, स्पून बिल, ग्रे हेरन, पौंड हेरन, पेंटेड स्टोर्क, आदि।
यूनाइटेड अजमेर के निम्न जोशीले फ़ोटोग्राफ़र्स ने आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में भूमिका निभाई –
संजय माहेश्वरी , रक्षित शर्मा ,शुभम अग्रवाल,सूर्यांश शर्मा, मृणाल सिंह चौहान, संगीत बेरी ,रणवीर सिंह, गौरव शर्मा ,सजल करारिया,पृथ्वीराज चौहान , सतवीर , नंदिनी भार्गव , नितिन के कृष्णा,आकांशा शर्मा ,राहुल वर्मा व साक्षी वर्मा ।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में
यूनाइटेड अजमेर के निम्न साथियों का योगदान रहा – संजय टाक , प्रदीप अग्रवाल , अनुज गांधी , सीमा शर्मा , मीना सोनी , सुनील दत्ता, डॉक्टर भारती प्रकाश , अनिल आसनानी , भारती आसनानी आदि ।

error: Content is protected !!