क्रिसमिस डे पर सिटी स्टार्स क्लब ने स्कूल के बच्चों को स्टेषनरी, ब्लैक बोर्ड व उपयोगी वस्तुऐं वितरित कर क्रिसमिस डे मनाया
आज 25 दिसम्बर 2018 – क्रिसमिस डे के उपलक्ष्य में सिटी स्टार्स क्लब के सदस्यों द्वारा आज प्रातः लोहागल रोड स्थित ज्ञानम एडुकेषन फोर निडी वन्स सेन्टर स्कूल में छोटे-छोटे बच्चों के साथ क्रिसमिस डे बहुत ही धूमधाम से मनाया साथ ही इस मौके पर स्कूल के नन्हे मुन्ने बच्चों ने नृत्य, कविताऐं गा कर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
यह जानकारी देते हुए लक्ष्य वर्मा ने बताया कि जैसा कि पूरे भारत वर्ष में क्रिसमिस डे को मनाया जाता है। इसी क्रम में अजमेर में भी सिटी स्टार्स क्लब के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा ज्ञानम एडुकेषन फोर निडी वन्स सेन्टर स्कूल में जाकर नन्हें मुन्हंे बच्चों के साथ उन्हें स्कूल स्टेषनरी, रबड़, पेन्सिल, स्कूल, ब्लैक बोर्ड आदि वितरित की गई जिसे पाकर बच्चो में काफी उत्साह बढा। साथ ही कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए स्कूल में बच्चों के साथ नृत्य, कविताऐं आदि का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया तत्पष्चात् सभी बच्चों व स्कूल स्टॉफ को अल्पाहार की व्यवस्था भी की गई। सिटी स्टार्स क्लब के पदाधिकारियों ने कहा कि हर त्यौहार चाहे वह किसी भी जाति धर्म का हो सभी को मिलजुल हर त्यौहार को एकजुट होकर मनाना चाहिए। क्लब आगे भी इसी तरह के कार्यक्रम करके एकता को बढाता रहेगा।
इस दौरान मुख्य रूप से राहुल सोनी, विपुल अग्रवाल, जयन्त कन्दौई, प्रीति अग्रवाल, मधुलिका शर्मा, दिव्या गोयल, हेमलता, अंजना निगम, दिव्या सोनी, लक्ष्य वर्मा, अमन ओझा, आयूष कन्दोई, किरतार्थ ठाडा, अक्षय शर्मा, हिमांषु गोयल, कुलदीप साहू, अविनाष उपाध्याय, वैभव, आकाष अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, कुषम अग्रवाल, प्रकाष कच्छावा, अभिषेक वर्मा, देव सोनी, हार्दिक सिंह, मयूर दोषी, हार्दिक जादम, शुभम् गोयल, पुनित छाबड़ा व जीतू सोनी सहित क्लब के कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे।
(लक्ष्य वर्मा)
सिटी स्टार्स क्लब, अजमेर
मो. 7821906981