अजमेर में भी ‘वर्ल्ड साड़ी डे’ मनाया

अजमेर 29 दिस.
आज अजमेर में ‘वर्ल्ड साड़ी डे’ मनाया गया, इसमें शहर से 45 महिलाओं ने भाग लिया। इसमें विभिन्न प्रकार के गेम्स और मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किये गये। अजमेर शहर में यह मीट पहली बार की गई है। जबकि बडे़ शहरों मंे यह पहले से ही की जा रही है।
‘वर्ल्ड साड़ी डे‘ यह मीट ईवेन्ट भारतीय परिधान साड़ी को पहनने वाली महिलाओं को एक साथ लाता है। यह मीट दुनिया भर में एक साथ 29 दिसम्बर को मनायी जाती है। फेसबुक सोशल मीडिया में ‘साड़ी स्पीक’ के एक लाख सदस्य है।
इस कार्यक्रम का संचालन श्रीमती कौमुदी पंत ने किया एवं बताया कि दुर्गा असवानी, दिशा प्रकाश किशनानी व आकांशा कपूर ने इसमें भरपूर सहयोग प्रदान किया है। अतिथि में प्रिमिला सिंह उपस्थित थी।
सभी महिलाओं ने मीट का बहुत आनन्द लिया, साथ ही मौज-मस्ती के साथ सपन्न हुआ। कौमुदी पन्त ने अतिथि व उपस्थित महिलाओं को गिफ्ट भी वितरित किये। अंत मे कौमुदी पन्त एवं दिशा प्रकाश किशनानी ने उपस्थित महिलाओं का आभार व्यक्त किया।

दिशा प्रकाश किशनानी
अध्यक्ष, सिन्धी लेडिज़ क्लब,
अजमेर
मो.9460177707

error: Content is protected !!