अजमेर। एटक से संबद्ध राजस्थान स्टेट रोडवेज एम्पलॉईज यूनियन के आह्वान पर बुधवार को तीसरे दिन भी रोडवेज कर्मचारियों ने धरना दिया। इस अवसर पर यूनियन के क्षेत्रीय अध्यक्ष रघुवीर प्रसाद शर्मा, प्रदेश सचिव जगदीश कटारिया, क्षेत्रीय सचिव लालसिंह यादव, अजयमेरू शाखा अध्यक्ष श्रीकान्त पारीक, अजयमेरू कार्यकारी अध्यक्ष जीतेन्द्र सिंह, शाखा सचिव अमर कुमार सहीत सैंकड़ों रोडवेज कर्मियों ने भाग लिया।