केकडी 8 जनवरी।
राजस्थान जुडो टीम ने दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय जुडो प्रतियोगिता में 2 ब्रास मेडल जीतकर राजस्थान का नाम रोशन किया।
दिल्ली से राजस्थान टीम के चीफ डे मिशन कालूराम सामरिया ने बताया कि 70 किलोग्राम छात्रा वर्ग में वंदना शर्मा ने व 63 किलोग्राम छात्रा वर्ग में निशा कंवर ने कांस्य पदक जीते इस अवसर पर टीम के कोच बिरदीचंद वैष्णव व करुणा मीणा ने विजेताओ को बधाई दी ।