स्वाइन फ्लू को रोकने के लिए गंभीर प्रयास करे प्रशासन

स्कूलों में समय परिवर्तन अथवा अवकाश किये जाने की मांग
अजमेर 08/01/2019, अजमेर जिला कांग्रेस कमेटी के सीए प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सीए विकास अग्रवाल व प्रदेश राजीव गाँधी यूथ फेडरेशन के प्रदेश संयोजक कमल गंगवाल ने भीषण सर्दी के प्रकोप और स्वाइन फ्लू के फैलते वायरस व अन्य मौसमी बीमारियों के मद्देनज़र जिला कलेक्टर अजमेर से गैर व सरकारी प्राथमिक व माद्यमिक स्कूलों में समय परिवर्तन या पांच दिवस का शीतकालीन अवकाश घोषित किये जाने की मांग की हैं |
गंगवाल व अग्रवाल ने जिला कलेक्टर से मांग करते हुए बताया कि अभी अल सुबह छोटे छोटे नन्हे मुन्ने बच्चों को सुबह तैयार होने में काफी कठिनाई महसूस होती है और अभिभावकों को भी परेशानी होती है | गौरतलब है कि जयपुर जिला कलेक्टर ने स्कूलों को स्वविवेक से समय परिवर्तन करने के लिए दिशा निर्देश दिए हैं | वहीँ दूसरी ओर मांग करते हुए स्वाइन फ्लू व अन्य मौसमी बीमारियों को रोकने के लिए चिकित्सिय टीम गठित कर आम जन को इस गंभीर बीमारी से निजात दिलाने की भी मांग की |
स्वागत करने वालों में करने वालों में कमल गंगवाल, सीए विकास अग्रवाल, विजयश्री, राजकुमार गर्ग, विजय पांड्या, शैलेश गुप्ता, अनुपम शर्मा, मनीष सेन, जुल्फिकार चिश्ती, नीरू दोसाया, शरद कपूर, प्रहलाद माथुर, प्रेमसिंह गौड, संयम गंगवाल, संजय बाकलीवाल, सुदेश पाटनी आदि ने बधाई दी |

error: Content is protected !!