अजमेर स्टेsशन पर लहराया 100 फीट ऊॅचा देश का गौरव का प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज

राष्ट्रीय भावना को बढ़ाने व राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान बढ़ाने के लिए आज दिनांक 9.1.19 को अजमेर स्टेशन भवन पर 100 फीट ऊँचा राष्ट्र ध्वज मंडल रेल प्रबंधक श्री राजेश कुमार कश्यप की गरिमामयी उपस्थिति में स्टेशन पर कार्यरत रेलवे स्टाफ श्री शंकरलाल तथा श्री गुरुचरण द्वारा फहराया गया | रेल सुरक्षा बल द्वारा राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रीय ध्वज को गार्ड ऑफ़ ऑनर भी दिया गया | इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री सुनील अग्रवाल तथा मनीष कुमार गुप्ता सहित मंडल के अन्य शाखाधिकारी व रेल कर्मचारी उपस्थित थे | अजमेर स्टेशन पर स्टेशन भवन के मध्य में इसे स्थापित किया गया है | 100 फीट ऊँचे राष्ट्र ध्वज की स्थापना व आयोजन में उत्कृष्ट व विशेष सेवा प्रदान करने वाले इंजिनियरिंग व रेल सुरक्षा बल के कार्मिकों को मंडल रेल प्रबंधक श्री राजेश कुमार कश्यप ने नकद पुरस्कार की घोषणा भी की |
30 फीट लम्बाई व 20 फीट चौड़ाई अर्थात 600 वर्ग फीट आकार के इस ध्वज को राष्ट्रीय ध्वज को पूर्ण प्रकाश में रखा जायेगा तथा इसके लिए निर्धारित सभी संहिताओं का पालन किया जायेगा एवं इसकी सुरक्षा के लिए रेलवे सुरक्षा बल को निर्देशित किया जायेगा। 2 फीट के इसके प्लेटफ़ॉर्म को जोड़ने पर इस राष्ट्रीय ध्वज की वास्तविक ऊंचाई 102 फीट है |

रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार देश के गौरव और सम्मान का प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा देश के 75 प्रमुख रेल परिसरों में गर्व से लहराया जा रहा है जिसमे अजमेर स्टेशन भी एक है, 100 फीट ऊॅचे शान से फहराते इस राष्ट्रध्वज को देख रेलवे का हर यात्री और अजमेर की जनता अपने आप को गौरवान्वित महसूस करेगी | उत्तर पश्चिम रेलवे अजमेर मंडल के लिए यह गर्व और गौरव की बात है|
–राजेश कुमार कश्यप, मंडल रेल प्रबंधक अजमेर

वरि. जन सम्पर्क निरीक्षक,अजमेर

error: Content is protected !!