किसानों को 10 दिन में कर्ज माफी तथा युवाओं को वजीफा देने की वादाखिलाफी के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी 28 जनवरी को पूरे राजस्थान में विधानसभा स्तर पर किसान और युवाओं के साथ प्रदर्शन कर महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन देगी
बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अरविंद यादव ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने किसानों का संपूर्ण कर्जा सरकार आने पर 10 दिन में माफ करने का वायदा करने के साथ ही बेरोजगार युवाओं को ₹3500 भत्ता देने का वायदा किया था लेकिन एक महीना 10 दिन गुजर जाने के बाद भी इस दिशा में राज्य सरकार ने कुछ भी ठोस कार्यवाही नहीं की है
इसके लिए समिति का गठन करने की वजह बच्चा बजाएं बजाएं प्रधानमंत्री जी को पत्र लिखने की बात कर रहे हैं जो इनके घोषणा पत्र के विपरीत है जबकि भाजपा ने अपने वायदे के मुताबिक 50,000 तक का लोन 28 लाख किसानों का माफ कर उन्हें प्रमाण पत्र दे दिए थे साथ ही केंद्र सरकार ने जीएसटी की सीमा 20 से 40 लाख बढ़ाने तथा कंपोजिट स्कीम से आम जनता को राहत प्रदान किया लेकिन राज्य सरकार के अभिभाषण में इसके साथ ही आर्थिक आधार पर पिछड़ो को 10ः आरक्षण तथा बेरोजगारों को ₹3500 का वजीफा देने का कोई जिक्र नहीं किया गया है
कार्यक्रम के अनुसार 28 जनवरी को प्रातः 11रू00 बजे भाजपा के सभी 6 मंडलों तथा दोनों विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ता डाक बंगले पर एकत्रित होंगे तथा वहां से जुलूस के रूप में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर जिला कलेक्टर को महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन देंगे
दिनांक 27 जनवरी रविवार को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात का सीधा प्रसारण बड़े स्तर पर केसरगंज गोल चक्कर पर आयोजित किया जाएगा सभी बूथों में होने वाले कार्यक्रम के अतिरिक्त होने वाले मन की बात के इस कार्यक्रम के संयोजक श्री धर्मेश जैन तथा सह संयोजक श्री कवल प्रकाश किशनानी व श्री तुलसी सोनी को इसकी जिम्मेदारी दी गई
जनवरी माह से आगामी लोकसभा चुनाव तक के कार्यक्रम तीन श्रेणियों में विभाजित किए गए हैं जिनमें पहली श्रेणी में राष्ट्रीय स्तर पर पूरे देश में होने वाले कार्यक्रम दूसरी श्रेणी में तीन या चार लोकसभा क्षेत्रों को मिलाकर बनाए गए क्लस्टर पर होने वाले कार्यक्रम तथा तीसरी श्रेणी में सभी मोर्चों के अभियान शामिल है
बैठक में अजमेर लोकसभा चुनाव के संयोजक शिव शंकर हेड़ा ने बताया कि कलस्टर स्तर पर होने वाले शक्ति केंद्र सम्मेलन प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन तथा युवा संसद का आयोजन शीघ्र ही किया जाएगा उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार झूठे वादों के आधार पर राज्य में सत्ता में आई है लेकिन उसकी असलियत अब जनता के सामने आ गई है
पार्टी द्वारा आगामी 3 मार्च तक शहीद सम्मान समारोह 10 से 25 फरवरी के बीच अल्पकालिक विस्तारक योजना जिसके तहत प्रत्येक मंडल से 15 विस्तारक दूसरे क्षेत्रों में जाएंगे 11 फरवरी पंडित दीनदयाल उपाध्याय बलिदान दिवस पर समर्पण दिवस 12 फरवरी से 2 मार्च तक महा संपर्क अभियान आगामी 23 फरवरी को दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय युथ टाउन हॉल मैं प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से 20 से 25 युवा आइकन जाएंगे जो अपने क्षेत्र में विशिष्ट कार्य करते हैं इसी प्रकार 26 फरवरी को पूरे देश में 5रू30 से 9रू00 बजे तक कमल दिया संकल्प अभियान सभी लाभार्थियों के साथ सभी घरों पर चलाया जाएगा 2 मार्च को पूरे देश में विधानसभा स्तर पर मोटरसाइकिल महारैली का आयोजन किया गया है जिसमें प्रत्येक बूथ से न्यूनतम 10 नामों की सूची शीघ्र ही तैयार कर ली जाएगी
बैठक में विधानसभा चुनाव के दौरान अजमेर आए रेल मंत्री श्री पीयूष गोयल अजमेर व्यापारिक प्रकोष्ठ की बैठक में व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्री प्रवीण जैन ने ज्ञापन देकर अजमेर में जयपुर के बीच डेमू ट्रेन चलाने की मांग की थी रेल मंत्री जी द्वारा इस मांग को पूरी करने पर श्री शिव शंकर हेड़ा ने व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष रविंद्र जैन का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया
बैठक में निंदा प्रस्ताव पारित करते हुए जिला अध्यक्ष अरविंद यादव ने कहा कि यह आश्चर्य का विषय है कि केवल जनवरी माह में प्रदेश भर में स्वाइन फ्लू से अधिकतम मौतें हुई है हालात में सुधार व निराकरण के सवाल पर चिकित्सा मंत्री का बयान कि वह पहले 26 जनवरी को झंडारोहण करेंगे उसके पश्चात स्वाइन फ्लू के लिए पूरे प्रदेश में जाएंगे जबकि स्वाइन फ्लू ऐसी बीमारी है जिसको प्राथमिकता के आधार पर चिकित्सा मंत्री को लेना चाहिए स्वाइन फ्लू के केस दर्ज कराने के प्रकरणों में भी धांधली बाजी दुर्भाग्यपूर्ण है
मतदाता सूची में नाम जोड़ने को लेकर 20 जनवरी को भाजपा द्वारा प्रत्येक बूथ पर चलाए गए अभियान की जानकारी लेते हुए जिला अध्यक्ष यादव ने कहा कि 25 जनवरी तक मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का अंतिम दिन है तथा कोई भी पात्र व्यक्ति से वंचित नहीं रहे यह चिंता भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता करे
बैठक में दिनांक 23 जनवरी को भाजपा के वरिष्ठ युवा नेता दिवंगत वीर कुमार जी की पुण्यतिथि के दूसरे दिन उनके चित्र पर माल्यार्पण में पुष्पांजलि कर श्रद्धांजलि दी गई
बैठक का संचालन जिला महामंत्री रमेश सोनी ने किया तथा जिला महामंत्री जय किशन पारवानी ने आभार व्यक्त किया
बैठक में महापौर धर्मेंद्र गहलोत, पूर्व सभापति सुरेंद्र सिंह शेखावत ,पूर्व मंत्री व भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री किशन सोनगरा, धर्मेश जैन, पूर्व विधायक बाबूलाल सिंगारिया, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कवल प्रकाश किशनानी जिला महामंत्री रमेश सोनी जयकिशन पारवानी सहित पार्टी पदाधिकारी सोम रतन आर्य, उषा किरण जोशी श्रीमती संपत भाटी भाजपा मंडल अध्यक्ष सोहन शर्मा, राज कुमार लालवानी, योगेश शर्मा, बलराज कच्छावा, गंगाराम सैनी ,लोकसभा मीडिया प्रभारी अनीश मोयल आईटी सेल के संयोजक अनुपम गोयल भाजपा कार्यालय प्रभारी सैयद सलीम फराज सागर तथा महिला मोर्चा अध्यक्ष रश्मि शर्मा एससी मोर्चा के जितेंद्र चौहान एसटी मोर्चा के मुकेश मीणा ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष प्रशांत यादव ,पार्षद प्रकाश मेहरा, चंद्रेश सांखला,सुखदेव सिंह रावत, सुरेश गोयल, दीपक सिंह राठौड़, हितेश डाबरिया सहित कार्यकर्ता मौजूद थे।
अनीश मोयल
जिला मीडिया प्रभारी
भारतीय जनता पार्टी
शहर जिला अजमेर