अवैध पोल लेस कार्य बंद करने पर आभार व्यक्त

भारतीय युवक कंाग्रेस के दक्षिण विधानसभा अध्यक्ष लोकेष शर्मा के नेतृत्व में एक षिष्टमण्डल द्वारा पूर्व मे पोल लेस/वायर लेस स्मार्ट सिटी के नाम पर हो रही बेईमानी के सन्दर्भ में मुख्य कार्यकारी अधिकारी नगर निगम अजमेर को व जिला कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौपा कर उक्त प्रकरण की जानकारी दी गई थी जिस पर आज मुख्य कार्यकारी अधिकारी नगर निगम द्वारा कार्य को बंद करवा कर निष्पक्ष जॉंच करवाने के आदेष दिये गये।
अध्यक्ष लोकेष शर्मा ने बताया कि शहर को पोल लेस करने में करोड़ा रूपये जनता के व्यय किये जा रहे है। लगभग डेढ से दो वर्ष का समय भी लगा था उस सब को नजर अन्दाज करते हुए अचानक शहर में पुनः पोल व उन पर वायर लगाना शुरू हो गये थे जो कि अत्यन्त आष्चर्यजनक था। दिये गये ज्ञापन के सन्दर्भ में जानना चाहा तो सी.ओ. नगर निगम व कार्यकारी अधिकारी स्मार्ट सिटी ने लोकेष शर्मा को बताया कि आपके द्वारा दी गई षिकायत पर तुरन्त कार्यवाही करते हुए उक्त अवैध पोलो के कार्य को रूकवा दिया गया है तथा इस कार्य को बंद करने के आदेष मुख्य कार्यकारी द्वारा दिया जा चुका है। ज्ञापन के सभी बिन्दुओं पर निष्पक्ष जॉंच कराते हुए यह माना कि उक्त कार्य स्मार्ट सिटी अजमेर के नाम पर पूर्व में मिलीभगत कर भाजपा सरकार के समय उक्त पोलो को लगाने व रिलायन्स जीओ को फायदा पहंुचाने के नाम पर यह आदेष दिये गये थे। उक्त अवैध कार्य को बंद कराने पर व निष्पक्ष जॉंच करने पर यूथ कांग्रेस मुख्य कार्यकारी अधिकारी नगर निगम का आभार व्यक्त करता है। साथ ही मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने यह आष्वासन दिया है कि उक्त प्रकरण में जो भी अधिकारी व कर्मचारी की मिलीभगत से यह अवैध कार्य को अंजाम दिया गया है उस पर जॉंच कमेठी बैठाकर जल्द से जल्द ठोस कार्यवाही की जायेगी।
आभार व्यक्त करने वालो में अध्यक्ष लोकेष शर्मा, चन्द्रकान्त पालीवाल, ईष्वर राजोरिया, सागर मीणा, पवन ओड़ व राजकीय महाविद्यालय अध्यक्ष अब्दुल फरहान खान आदि उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!