पाकिस्तान का झंडा जलाकर किया विरोध प्रदर्षन

आज दिनांक 15.02.2019 – भारतीय युवक कंाग्रेस के दक्षिण विधानसभा अध्यक्ष लोकेष शर्मा के नेतृत्व में जम्मू कष्मीर के पुलवामा के निकट अवंतीपोरा में आंतकवादियों द्वारा केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल सी.आर.पी.एफ. के जवानो पर आंतकी हमले की निन्दा करते हुए सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय पर पाकिस्तान का झंडा जलाकर जोरदार विरोध प्रदर्षन किया।
अध्यक्ष लोकेष शर्मा ने बताया कि जिस तरह से कल जम्मू कष्मीर में पुलवामा के निकट अवंतीपुरा में आंतकी हमले से करीब 42 जवान शहीद हो गये जिससे पूरा देष शोक में है। इस तरह की घटना काफी निन्दनीय है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पूर्व में कहा गया था कि तुम एक सिर काटोगे तो हम दस सिर काटेगे यह बाते कहा गई। प्रधानमंत्री इतने बड़े आतंकी हमले पर चुप क्यों बैठे हुए है। इसी को लेकर ही आज युथ कांग्रेस द्वारा सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय पर पाकिस्तान का झंडा जलाकर जोरदार विरोध प्रदर्षन किया गया।
इस दौरान लोकेष शर्मा, डा. सुनील लारा, सागर मीणा, मोहित मल्हौत्रा, ईष्वर राजोरिया, चन्द्रकान्त पालीवाल, अब्दुल फरहान खान, हरीष जोनवाल व पवन लखन आदि यूथ कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

error: Content is protected !!