नवकार नगर व अम्बिका काॅलोनी में सड़क-नाली निर्माण कार्य शुरू

क्षेत्रीय विधायक देवनानी ने दोनों जगह निर्माण कार्यों की विधिवत शुरूआत की
अजमेर, 28 फरवरी। अजमेर उत्तर के विधायक व पूर्व शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी ने गुरूवार को अपने निर्वाचन क्षेत्र में दो जगह करीब 13 लाख रूपए की लागत से बनने वाली सड़क व नाली के निर्माण कार्यों की विधिवत और पूजा-पाठ के साथ शुरूआत कराई।
फाॅयसागर रोड स्थित नवकार नगर में मेन रोड से नवकार नगर में मंदिर तक और रावत नगर स्थित अम्बिका कालोनी में माताजी के मंदिर से स्वास्तिक नगर तक सड़क व नाली का निर्माण कराया जा रहा है। इन दोनों क्षेत्रों में सड़क व नाली के अभाव में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन यह दोनों बन जाने से उन्हें सहूलियत मिलेगी। घरों का गंदा पानी सड़कों पर नहीं बहेगा। सड़क बन जाने से आवागमन की सुविधा मिलने के साथ-साथ कीचड़ और गंदगी से भी निजात मिलेगी।
दोनों जगह निर्माण कार्यों के शुभारंभ के मौके पर पंचायत समिति सदस्य महेंद्रसिंह रावत, पूर्व सरपंच रतनसिंह, कालूसिंह, जयसिंह, मांगीलाल टांक, मानसिंह, प्रतापसिंह, हरिसिंह, हिमांशु शर्मा, गामासिंह, बबलूसिंह आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!