मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम के तहत सीधा संवाद

अजमेर 28 फरवरी 2019। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज देश के 15000 स्थानों पर मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम के तहत सीधा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम का सीधा प्रसारण अजमेर उत्तर विधानसभा में मिराज मॉल में तथा दक्षिण विधानसभा में होटल दाता इनमें किया उक्त कार्यक्रम में विभिन्न प्रदेशों से बूथ कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से आगामी चुनाव के संबंध में अपनी जिज्ञासा स्वरूप प्रश्न किये जिसका प्रधानमंत्री मोदी ने जवाब सम्बोधन आरम्भ करते हुए श्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज देश की भावना एक अलग स्तर पर हमारे जवान देश की सीमा और देश की सीमा के पार भी अपना पराक्रम दिखा रहे है आज पूरी दुनिया हामरे देश की एकता को देख रही है। कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह वक्त कार्यकर्ताओं की परीक्षा का समय है जिस प्रकार विद्यार्थी पूरे साल पढ़ाई करता है परंतु परीक्षा के समय अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करता है उसी प्रकार कार्यकर्ताओं को भी आगामी चुनाव में अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए काम करना चाहिए उन्होंने कहा कि हम सभी कार्यकर्ताओं को बूथ पर जाकर अपनी जीत सुनिश्चित करनी चाहिए उन्होंने कहा कि 2014 के चुनाव की परिस्थितियां और 2019 के चुनाव की परिस्तिथियों में भिन्नता है 2014 के समय पूरा देश भ्रष्टाचार से त्रस्त था और 2014 के चुनाव सुशाशन लाने के लिये थे और आज देश विकास की गति को आगे बढ़ाने के लिए अपना मत करेगा ।
जिला अध्यक्ष शिव शंकर हेड़ा ने कहा की है वर्तमान परिस्थितियों और बूथ कार्यकर्ताओं के लिए आज का यह कार्यक्रम बहुत ही महत्वपूर्ण रहा है इस संवाद कार्यक्रम में भाजपा की जिला पदाधिकारी ,जनप्रतिनिधि तथा बूथ अध्यक्ष सहित सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे हैं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का यह है संवाद आने वाले चुनाव में कार्यकर्ताओं की मन में एक नई ऊर्जा का संचार करेगा और निश्चित रूप से हम हर बूथ पर अपनी जीत हासिल करेंगे।
आज के कार्यक्रम में विधायक वासुदेव देवनानी, धर्मेंद्र गहलोत, श्रीकिशन सोनगरा, धर्मेश जैन, , सुरेंद्र सिंह शेखावत ,सोमरत्न आर्य, रमेश सोनी, जयकिशन पारवानी, , आनन्द सिंह राजावत, प्रचार मंत्री संदीप गोयल , राजेश शर्मा, योगेश शर्मा , राजकुमार लालवानी ,सोहन शर्मा, बलराज कच्छावा ,मुकेश खींची , देवेंद्र सिंह शेखावत , डॉ दीपक भाकर ,डा. अरविन्द शर्मा, सतीश बंसल, चनद्रेश सााखला, घीसू लाल गढ़वाल, राजेश घाटे,जे के शर्मा, सीमा गोस्वामी, सीमा शर्मा ,संतोष मौर्य , राजेश घाटे, , दीपक सिंह राठोड, हीरालाल जीनगर,अशोक राठी, संजीव नागर, गोपाल बंजारा, सैयद सलीम, फरहाद सागर ,चनद्रेश सााखला, श्वेता शर्मा, तुलसी सोनी सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

संदीप गोयल
प्रचार मंत्री
9352004484

error: Content is protected !!