किशन मोटवानी की जयंती पर पुष्पांजलि

अजमेर ।अजमेर को बीसलपुर परियोजना की सौगात देने वाले राजस्थान विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष एवं काबीना मंत्री स्वर्गीय श्री किशन मोटवानी की जयंती पर आज श्री टॉकीज माल पर पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम के संयोजक लक्ष्मण तोलानी ने बताया कि पुष्पांजलि कार्यक्रम में सिंधी समाज, व्यापारिक संघ एवं कांग्रेसियों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर कर जिला प्रशासन से पड़ाव क्षेत्र का नाम किशन मोटवानी मार्ग करने की मांग की।
इस अवसर पर चंदर भान मोटवानी अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष गिरधर तेजवानी महासचिव शिव कुमार बंसल श्याम प्रजापति महिला कांग्रेस के अध्यक्ष सब्बा खान अरूणा कच्छावा सोना धनवानी सौरभ यादव नितिन जैन राजीव सिंह कच्छावा नरेश मुदगल कमल कृपलानी नरेश सोलीवाल अशोक दुलानी हरिराम कोटवानी रमेश टिलवानी महेश जेठवानी रमेश सोलंकी पप्पू काठात, राजु कच्छावा, कमल अभिचंदानी राजकुमार मोदियानी निशा जेसवानी शहनाज आलम दीपा पारवानी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे। पुष्पांजलि कार्यक्रम के संयोजक लक्ष्मण तोलानी ने अंत में आभार व्यक्त किया।

error: Content is protected !!