आनन्दीलाल वैष्णवअजमेर, 01 मार्च। अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रथम के पद पर श्री आनन्दीलाल वैष्णव तथा अतिरिक्त जिला कलक्टर द्वितीय के पद पर श्री कैलाश चंद लखारा ने शुक्रवार को पदभार संभाल लिया। इसी प्रकार अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद के पद पर श्री मुरारी लाल वर्मा तथा अजमेर विकास प्राधिकरण सचिव के पद पर श्री अरविंद कुमार सेंगवा ने कार्यभार ग्रहण कर लिया।