गौ सारथी मुहीम की शुरुवात

सारथी आपके साथ समाज सेवा संस्था अजमेर की ओर से नगर निगम अजमेर द्वारा संचालित गौशाला कांजी हाउस में रहने वाली गायों को हरा चारा देने की एक मुहिम गौ सारथी का विधिवत शुभारंभ किया गया । संस्था सदस्यों द्वारा गायों का पूजन कर उन्हें एक ट्रोली हरा चारा डाला।
इस मुहिम में संस्था द्वारा नगर निगम अजमेर के पंचशील स्थित काँजी हाउस गौशाला में रहने वाली गायों के लिए प्रतिदिन हरा चारा भेजने का संकल्प लिया गया है।
संस्था अध्यक्ष मनीष गोयल एवं उपाध्यक्ष मनीष गोयल ने बताया कि सनातन धर्म में गायों को माँ का दर्जा दिया गया है कोई भी पीडा होने पर पंडीत एवं ज्योतिष भी गौ सेवा की राय देते हैं साथ ही आज भी पहली रोटी गाय की निकाली जाती है किन्तु वर्तमान समय में गायों की दुर्दशा किसी से छुपी नहीं है गाय जब तक दुध देती है तब तक तो गौ पालक उसका ध्यान रखते हैं किन्तु गाय जब दूध देना बंद कर देती है तो उसे लावारिस छोड दिया जाता है। नगर निगम अजमेर द्वारा संचालित कांजी हाउस गौशाला में अजमेर शहर की सडकों से पकडी गयी बेसहारा एवं गौपालकों द्वारा दूध नहीं देने पर छोडी गयी ऐसी ही गायों को रखा जाता है। यही कारण है की संस्था द्वारा गौ सारथी मुहीम के लिए कांजी हाउस को ही चुना गया। हांलांकि नगर निगम अजमेर द्वारा गायों के खाने पानी का उचित प्रबंध किया जाता है लेकिन फिर भी वहां गायों की संख्या अधिक होने के कारण उन्हें हरा चारा संस्था द्वारा भिजवाने का संकल्प लिया गया है। इस मुहिम में संस्था के सदस्यों एवं विभिन्न समाजसेवी अजमेरवासियों के सहयोग से धनराशि एकत्र कर गायों के लिए चारा भेजा जाएगा। संस्था के कोषाध्यक्ष जय गोयल एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिव शंकर अग्रवाल ने बताया कि चँूकि जनसहयोग से ही इस मुहिम को पूरा किया जा सकता है इसलिए सारथी आपके साथ समाज सेवा संस्था अजमेर द्वारा इस मुहिम से लोगों को जोडने के लिए संस्था के सदस्यों द्वारा भरपूूर प्रयास भी किये जा रहे हैं। संस्था की कोशिश रहेगी कि की गौ सारथी मुहिम को अधिक से अधिक समय तक जारी रख सके। संस्था द्वारा इस मुहिम की जानकारी नगर निगम मेयर धमेन्द्र गहलोत को भी दी गयी है साथ ही काँजी हाउस प्रभारी प्रदीप गुप्ता को भी इस मुहिम से अवगत कराया गया। इस मुहिम से जुडने के लिए सारथी संस्था कार्यालय मनीष कम्प्यूटर्स, केसरगंज अजमेर एवं टॉय वल्र्ड मदारगेट अजमेर पर भी सम्पर्क किया जा सकता है।
आज के कार्यक्रम में कांजी हाउस प्रभारी प्रदीप गुप्ता एवं सारथी संस्था के जय गोयल, नौरत बंसल, मुकेश गर्ग, विनोद बंसल, राहुल गोयल, पीयूष चंदावत, चांदकरण अग्रवाल, संदीप गोयल, शिव शंकर अग्रवाल, चन्द्रनारायण अग्रवाल, कमल गर्ग आदि संस्था सदस्य उपरस्थित रहे।

मनीष गोयल
अध्यक्ष 9928086468

error: Content is protected !!