उत्तर विधानसभा क्षेत्र का शौर्य होली मिलन समारोह

अजमेर, 25 मार्च। अजमेर उत्तर विधायक एवं पूर्व शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी ने कहा है कि हम देश में मजबूत सरकार चाहते हैं, मजबूूर सरकार नहीं। देश में भ्रष्टाचार से जुड़े दलों ने नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनने से रोकने के लिए गठबंधन कर लिया है, लेकिन इन दलों के मंसूबे कामयाब नहीं होंगे।
वे सोमवार को फाॅयसागर रोड स्थित हंस पैराडाइज में आयोजित उत्तर विधानसभा क्षेत्र के शौर्य होली मिलन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा त्याग, तपस्या और बलिदान की पार्टी है। हमें इस बात पर गर्व की अनुभूति होती है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत जिस दिशा में जाना चाहिए था, उस दिशा में चल पड़ा है और भारत की इस गति को अब कोई भी नहीं रोक सकता है। किसी समय भारत को विश्व में कोई भी देश तवज्जो नहीं देता था, लेकिन आज पूरा विश्व भारत की तरफ झुक रहा है और हर क्षेत्र में भारत का लोहा माना जाने लगा है। इसका सारा श्रेय मोदी को है, जिन्होंने पूरे विश्व में भारत का डंका बजाया है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से सवाल किया कि हम कौनसी सरकार देश को देना चाहते हैं। एक तरफ मोदी के नेतृत्व में मजबूत सरकार या भ्रष्टाचारियों से भरी विभिन्न दलों की मजबूर सरकार। यदि हम मजबूत सरकार देना चाहते हैं, तो हमें 29 अप्रैल को मतदान के दिन तक ना चैन से बैठना है और ना ही किसी को चैन से बैठने देना है। उन्होंने कहा कि एक मात्र भाजपा ही ऐसी पार्टी है, जो जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं को हर क्षेत्र में तवज्जो देती है, जिसका जीता जागता उदाहरण किशनगढ़ के पूर्व विधायक भागीरथ चैधरी हैं, जिन्हें पार्टी ने लोकसभा चुनाव में अजमेर से अपना प्रत्याशी बनाया है।
उत्तर से 50 हजार से जिताने का संकल्प
देवनानी ने कार्यकर्ताओं को इस बात का संकल्प दिलाया कि वे चैधरी को अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से 50 हजार से अधिक मतों से जिता कर भेजेंगे। इस पर समारोह में मौजूद सभी कार्यकर्ताओं ने हाथ उठाकर देवनानी और चैधरी को विश्वास दिलाया कि वे 50 हजार मतों से जीत के लक्ष्य को मानकर दिन-रात मेहनत करेंगे और चैधरी को जिताकर लोकसभा में भेजेंगे। देवनानी द्वारा कार्यकर्ताओं को यह संकल्प दिलाने पर चैधरी ने भी विश्वास दिलाया कि वे चुनाव जीतने पर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में विकास में कोई कमी नहीं आने देंगे।
जनकल्याणकारी नीतियों से जनता अवगत कराएं
देवनानी ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे मोदी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से जनता को अवगत कराएं। प्रत्येक कार्यकर्ताओं का यह दायित्व होना चाहिए कि वे देश में एक बार फिर से भ्रष्टाचारमुक्त सरकार बनाने और भारत को पूरी तरह से भ्रष्टाचार से मुक्त करने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दें, क्योंकि यह तब ही संभव है, जब मोदी के नेतृत्व में दोबारा सरकार बनेगी।
जनता के बीच रहूंगा-चैधरी
भाजपा प्रत्याशी भागीरथ चैधरी ने कहा कि पार्टी ने मेरे जैसे छोटे से कार्यकर्ता पर विश्वास जताया है, जिस पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि यह चुनाव असाधारण चुनाव है, जो देश की दशा व दिशा तय करेंगे। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे चुनाव जीतने के बाद कार्यकर्ताओं और जनता के बीच रहेंगे। कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान में किसी तरह की कमी नहीं आने देंगे। पार्टी, कार्यकर्ताओं और अजमेर संसदीय क्षेत्र की जनता के दामन पर दाग नहीं लगने देंगे। सभी कौमों को साथ लेकर चलेंगे। कार्यकर्ताओं और जनता को किसी तरह की शिकायत का मौका नहीं आने देंगे।
कार्यकर्ता दिन-रात मेहनत में जुटें
शहर भाजपा अध्यक्ष शिवशंकर हेड़ा ने कहा कि हम न केवल राजस्थान में मिशन-25 पूरा करेंगे, बल्कि अजमेर से भागीरथ चैधरी को राजस्थान में सबसे ज्यादा मतों से जिताकर भेजेंगे। यह यह सब कार्यकर्ताओं के बूते पर ही संभव होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे मतदान होने तक दिन-रात पार्टी के लिए जुट जाएं, तो कोई भी ताकत भाजपा को जीतने से नहीं रोक सकती है।
इन कलाकारों ने दी प्रस्तुतियां
समारोह में राज ने ‘रंग बरसे भीगे चुनर वाली‘, ‘यह देश है वीर जवानों का‘, जगदीश चावला ने ‘मीठे रस से भरयोड़ी राधा रानी लागे‘, ‘रंग मत डारे रे सांवरिया‘, ‘राधिका गौरी बृज की छोरी से मैया करा दे मेरो ब्याह‘, संजय मेहरा ने मोदी पर आधारित फाग गीत सुनाया। निशा व पारूल ने न्त्य के साथ गणेश वंदना की प्रस्तुति दी। राज और फरहाद सागर ने देशभक्ति गीत ‘है प्रीत जहां की रीत सदा, मैं गीत वहां के गाता हूं‘ और ‘यह देश है वीर जवानों का‘ सुनाकर माहौल को देशभक्ति से सराबोर कर दिया। फाग और देशभक्ति गीतों पर पार्टी के पुरूष और महिला कार्यकर्ताओं ने जमकर पैर थिरकाए। समारोह के दौरान फूलों की होली खेली गई। सभी ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं।
टी शर्ट का विमोचन
समारोह में चैधरी, देवनानी और हेड़ा ने भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री लवलेश बंसल की ओर से मोर्चा कार्यकर्ताओं को चुनाव प्रचार के लिए दी जाने वाली टी शर्ट का विमोचन किया। कार्यकर्ता यह टी शर्ट पहन कर चुनाव प्रचार करेंगे।
सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
प्रारंभ में भाजपा प्रत्याशी भागीरथ चैधरी का देवनानी, जिला प्रमुख वंदना नोगिया, शहर अध्यक्ष हेड़ा, शहर भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अरविंद यादव, पूर्व मंत्री श्रीकिशन सोनगरा, डिप्टी मेयर सम्पत सांखला, शहर भाजपा महामंत्री रमेश सोनी, मंडल अध्यक्ष योगेश शर्मा, राजकुमार ललवानी, राजेश शर्मा, शहर भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष रश्मि शर्मा, पूर्व डिप्टी मेयर सोमरत्न आर्य, विनोद कंवर राठौड़, उषाकिरण जोशी रविंद्र जसोरिया सहित पार्षदों, जिला परिषद सदस्यों और पंचायत समिति सदस्यों ने मालाएं पहना कर स्वागत किया। इससे पहले देवनानी और हेड़ा ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं दीनदयाल उपाध्याय और भारत माता की तस्वीर पर माला पहना कर समारोह की शुरूआत की।

error: Content is protected !!