मदनगंज-किशनगढ़। श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन पंचायत व सकल जैन समाज के तत्वावधान में श्री 1008 भगवान आदिनाथ जी का जन्म जयंती महोत्सव चैत्र बदी नवमी शुक्रवार दिनांक 29 मार्च को धर्म नगरी किशनगढ़ मे विभिन्न भव्य कार्यक्रमो के साथ मनाया जाएगा।
पंचायत के प्रचार प्रसार मंत्री विकास छाबड़ा ने बताया कि 28 मार्च गुरुवार को प्रातः 6.30 बजे अभिषेक एवं शांतिधारा, 7.15 बजे से मंडल विधान पूजा, सायं 7.15 बजे से भक्तामर पाठ तथा 29 मार्च शुक्रवार को प्रातः 6.30 बजे से मूलनायक आदिनाथ भगवान के महामस्तकाभिषेक, 7 बजे शांतिधारा, 7.30 बजे से आदिनाथ भगवान की रजत पालकी मे शोभायात्रा एवं
सायं 7.30 बजे महा आरती, 8 बजे से णमोकार पाठ एवं भजनादि कार्यक्रम होंगे।