
भाजपा अजमेर देहात के जिलाध्यक्ष प्रो. बी.पी. सारस्वत ने मिशन शक्ति के सफल परीक्षण पर प्रेस नोट जारी कर कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृव वाली सरकार ने पहले सर्जिकल स्ट्राइक फिर एयर स्ट्राइक ओर अब अंतरिक्ष में स्ट्राइक कर देश का मस्तक पूरी दुनिया मे ऊंचा कर यह संदेश दिया हैं कि अब भारत मे विश्व की महाशक्तियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अपने विकास पथ की गौरवगाथा रच रहा है।
प्रो. सारस्वत ने कहा कि एक समय था जब देश की राज करने वाली कांग्रेस सरकारे अमेरिकी चंदे के भरोसे बैठी रहती थी कि कब चंदा मिले और कब काम करे, कांग्रेस की सरकारो ने विदेशो की संस्थाओं से खूब पैसा लिया और रत्तीभर भी विकास देश का नही किया। आज मिशन शक्ति का सफल परीक्षण में देश का पैसा लगा है क्योंकि मोदी सरकार में एक रुपये का भ्रष्टाचार नही हुआ है और इसकी का परिणाम हैं कि आज भारत को किसी अन्य देश ज सामने झोली नही फैलानी पड़ रही हैं। नरेंद्र मोदी की सरकार ने देश को सक्षम बनाया हैं। प्रो. सारस्वत ने कहा कि आज भारत मे गरीब किसान के कल्याण लिए सरकार ने ईमानदारी से उनके जीवन स्तर को ऊंचा उठाने का कार्य हो रहा, मोदी सरकार में देश की सीमाएं सुरक्षित हैं और हमारा आकाश भी सुरक्षित होने के साथ साथ दुश्मन को सबक सिखाने वाला होगया हैं। आज फिर से मोदी सरकार ने यह सपष्ट कर दिया हैं पूरी दुनिया के लिए की भारत अपनी सुरक्षा के लिए सर्जिकल स्ट्राइक भी कर सकता हैं और अंतरिक्ष मे सबक भी सीखा सकता हैं और आज कोई भी अन्य देश भारत की गिनती कमजोर देश में करने की भूल नही करेंगे।
इस अवसर पर सारस्वत ने प्रधानमंत्री व मिशन शक्ति के सफल परीक्षण को सफल बनाने में लगे वैज्ञानिकों को शुभकामनाएं दी हैं।