मतदान प्रशिक्षण कार्यक्रम में अनुपस्थित 8 कार्मिकों को नोटिस

अजमेर, 29 मार्च। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विश्वमोहन शर्मा ने लोकसभा आम चुनाव के तहत शुक्रवार को आयोजित प्रथम प्रशिक्षण मतदान कार्यक्रम में अनुपस्थित रहे 8 कार्मिकों को नोटिस जारी किए है।
उन्होंने बताया कि लोकसभा आम चुनाव में नियुक्त किए गए पीठासीन अधिकारी/मतदान अधिकारी प्रथम श्री नीरज शर्मा कनिष्ठ लेखाकार कार्यालय महानिरीक्षक पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग, श्री पंकज कुमार गौतम अध्यापक रा.उ.प्रा.वि. मगरी, श्री लक्ष्मीकांत शर्मा कनिष्ठ लेखाकर नगर निगम अजमेर, श्री योगेश कुमार मिश्रा सहायक अनुभाग अधिकारी माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, श्री रामानन्द चतुर्वेदी सहायक अभियंता वाटरशेड सैल कम डाटा सेन्टर जिला परिषद, श्री राजेन्द्र कुमार कुमावत विकास अधिकारी दी ओरिन्टल इंश्योरेन्स कम्पनी लि. ब्यावर, श्री सलामुददीन अध्यापक रा.प्रा.वि. दौलतपुरासिंहा नर्सिंगपुरा ब्यावर, श्री योगेश कुमार वर्मा, अध्यापक रा.उ.प्रा.वि. जेतगढ बामनिया को प्रथम प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने पर नोटिस जारी किया है।

error: Content is protected !!