अनासगर पर हुआ दीपदान, महाआरती व आतिशबाजी

अजमेर 7 अप्रेल- पूज्य झूलेलाल जयन्ती समारोह समिति के संयोजन में 25 दिवसीय चेटीचण्ड महापर्व के 17 वें दिन सामूहिक दीपदान व आतिशबाजी का कार्यक्रम सिन्धी ब्ोली विकास समिति के तत्वावधान में संत महात्मओं के सानिध्य में अनासागर जेटी के पास में आयोजित किया गया।
संयोजक एम.टी. वाधवाणी ने बताया कि समारोह में महंत स्वरूपदास जी उदासीन, ईश्वर मनोहर उदासीन आश्रम व जतोई दरबार के भाई फतनदास ने कहा कि हमारे पूवर्जों ने सनातन धर्म पर आये संकट को दूर करने के लिये सिन्धु नदी के किनारे बैठकर पूज अर्चना व प्रार्थना की थी और वृत रखे। सभी की प्रार्थना स्वीकार हुई और आकाशवाणी हुई कि धर्म की रक्षा के लिये वरूणअवतार सभी का कल्याण करेगें। यह परम्परा हम कलश व ज्योति की पूजन कर पल्लव प्रार्थना से सभी के कल्याण की कामना करते हैं। पूरे विश्व में प्रेम भाईचारा हो सभी के जीवन में नवसम्वतसर पर भरपूर खुशियां हासिल हो।
कार्यक्रम का शुभारंभ ईष्टदेव झूलेलाल की दीप प्रज्जवलन व माल्यार्पण से किया गया। पंझडा प्रार्थना की गई। दीपदान व महाआरती के साथ आतिशबाजी व सामूहिक छेज डाडिया का आयोजन किया गया। स्वागत भाषण अध्यक्ष कवंलप्रकाश किशनाणी व आभार आई.जी. भम्भाणी ने दिया। मंच का संचालन महासचिव महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने किया। मशहूर कलाकार के.जे. ज्ञानी व होतचन्द मोरयाणी ने गीत प्रस्तुत किये।
कार्यक्रम में हरी चंदनाणी, संरक्षक- नवल राय बच्चाणी, नरेन शाहनी भगत, गिरधर तेजवाणी, शंकर संगताणी, राजकुमार सतवाणी, नारायणदास थदाणी, उपाध्यक्ष-राधाकिशन आहूजा, जी.डी. वृंदाणी, जगदीश अबिचंदाणी, रमेश टिलवाणी, तुलसी सोनी, प्रकाश मूलचंदाणी, महेश टेकचंदाणी, मनीष ग्वालाणी, श्रीमती दिशा किशनानी -प्रकाश जेठरा, महेश मूलचंदाणी रमेश एच.लालवाणी जयकिशन लख्याणी, नारी वाघाणी,प्रकाश छबलाणी, हरिराम कोडवाणी, प्रेम, केवलरामाणी, मुकेश आहूजा, जयप्रकाश मंघाणी, खुशीराम ईसराणी सहित विभिन्न संगठनो के सेवाधारी उपस्थित थे।

रक्तदान शिविर का आयोजन कल सुबह 11 बजे
संयोजक तुलसी सोनी 8 अप्रेल को प्रातः 11 बजे रक्तदान व रक्त गु्रप जांच का आयोजन जे.एल.एन. ब्लड बैंक में सिन्धी युवा संगठन द्वारा होगा।
शपथ ग्रहण समारोह होगा शाम 6 बजे से
सिन्धी ज्योति सेवा समिति के कार्यक्रम संयोजक महेश हिंगोराणी ने बताया कि समिति की गठित नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण व सम्मान समारोह अजयनगर स्थित डी.के.पैलेस में रखा गया है।

error: Content is protected !!