फिरोज़ खान
सीसवाली 7 मार्च । गौतम ब्राह्मण समाज ने हिन्दू नववर्ष व महर्षि गौतम जयंती के उपलक्ष में कई कार्यक्रम आयोजित किये गए ।
सर्वब्राह्मण नगर अध्यक्ष राजेन्द्र गौतम ने बताया कि गौतम जयंती के उपलक्ष में गौतम समाज के श्री रघुनाथ मंदिर (नागाजी के मंदिर )पर शनिवार को महर्षि गौतम जयंती मनाई गई और हिन्दू नववर्ष पर मंदिर पर कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे शनिवार रात्रि को रामचरित मानस व समाज की सुंदर कांड मंडली के मनोज कुमार गौतम ,अरविंद गौतम ,हर्षित गौतम ,पुनीत गौतम ,शानू गौतम ,हेमंत सुमन ,पीयूष गौतम आदि कलाकारों ने सांयकाल से रामचरित मानस की चौपाइयां व संगीतमय सुंदर कांड प्रस्तुत किया ।इस अवसर पर गौतम समाज के महिला पुरुष बच्चो सहित गौतम समाज सीसवाली अध्यक्ष श्याम स्वरूप गौतम ,सतीश चंद्र तिवारी ,किशन गौतम ,चितरंजन शर्मा ,किशनबिहारी गौतम ,चन्द्रप्रकाश गौतम ,पूर्व उप प्रधान भगवती गौतम आदि समाज के सेंकडों लोग उपस्थित रहे ।कार्यक्रम के अंत मे गौतम समाज कार्यकारणी ने सर्व समाज के लोंगो को हिन्दू नववर्ष की शुभकामनाएं दी और सभी का आभार प्रकट किया व न्यायशास्त्र प्रणेता महर्षि गौतम के न्यायशास्त्र का जीवन मे पालन करने की अपील की ।