भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में तैयार हुई जनसम्पर्क की योजना

अजमेर, 7 अप्रेल। अजमेर उत्तर विधायक एवं पूर्व शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी ने कहा है कि झूठे वादे व प्रलोभनों के जरिये लोगों की आंखों में धूल झोंकने का प्रयास कर रही कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में सबक सिखाएं। यह बात देवनानी ने आज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक को सम्बोधित करते हुए कही।
आगामी 10 अप्रेल को भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी भागीरथ चैधरी द्वारा अजमेर उत्तर विधान सभा क्षेत्र में जनसम्पर्क किया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा कर जनसम्पर्क की योजना तैयार करने के लिए अजमेर उत्तर के पृथ्वीराज मण्डल, बरजंग मण्डल एवं दाहरसेन मण्डल के पदाधिकारियों, शक्ति केन्द्र प्रभारियों व पार्षदों की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए विधायक देवनानी ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार के 100 दिन के शासन में चिकित्सा व कानून व्यवस्था चैपट हो गई है। विकास के कामों पर ब्रेक लग गया है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता घर-घर सम्पर्क कर कांग्रेस सरकार की विफलता की जानकारी आमजन को दे तथा देश का नेतृत्व सशक्त व सजग हाथों में सौंपते हुए मोदी जी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपा प्रत्याशी को मत व समर्थन देने की अपील करे। बैठक में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त उत्साह दिखाते हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी भागीरथ चैधरी को भारी मतों से विजय दिलाने का संकल्प लिया।
बैठक में अजमेर उत्तर में भाजपा प्रत्याशी भागीरथ चैधरी के जनसम्पर्क के लिए क्षेत्र में विभिन्न केन्द्र तय किये गये। देवनानी ने बताया कि 10 अप्रेल को प्रातः 8.30 बजे बजरंग गढ़ चैराहा स्थित अम्बे माता मंदिर से जनसम्पर्क प्रारम्भ किया जाएगा। यहां से सुन्दर विलास होते हुए हाथीभाटा से 9.30 बजे कचहरी रोड़ होते हुए 9.40 पर इण्डिया मोटर चैराहा तथा 10 बजे कालू की ढाणी पहंुचेेंगे। 10.15 बजे कुन्दन नगर व 10.35 बजे पलटन बाजार होते हुए 10.55 बजे घूघरा घाटी क्षेत्र में जनसम्पर्क करेंगे।
इसके पश्चात् भाजपा प्रत्याशी भागीरथ चैधरी 11.15 बजे मीरशाह अली तिराहा, 11.30 बजे भोंपो का बाड़ा क्षेत्र व 11.45 बजे लोहाखान टेम्पो स्टेण्ड क्षेत्र में जनसम्पर्क के लिए पहुंचेंगे। दोपहर 12 बजे बालुपुरा रोड़, 12.15 बजे पुलिस लाईन चैराहा क्षेत्र, 12.30 बजे जवाहर नगर होते हुए 12.40 बजे शास्त्रीनगर चुंगी व 12.50 बजे शापिंग सेंटर पहुंचेगे। दोपहर 1 बजे दाता नगर, 1.15 बजे रैम्बुल रोड़ होते हुए 1.30 बजे विकास पुरी, 1.40 बजे शान्तिपुरा से 1.55 बजे राजीव काॅलोनी होते हुए दोपहर 2.15 बजे मोहन की डेयरी वैशालीनगर क्षेत्र में जनसम्पर्क के लिए पहुंचेगे।
दोपहर में 3.30 बजे जनसम्पर्क के लिए रीजनल काॅलेज होते हुए गणपति नगर, 3.50 बजे बालाजी मार्केट, 4.10 बजे इदगाह काॅलोनी, 4.30 बजे द्वारका नगर होते हुए सांय 4.40 बजे प्रेम प्रकाश आश्रम पहुंचेगे। यहा से भाजपा प्रत्याशी 4.55 बजे जनता काॅलोनी वैशालीनगर, 5.25 बजे माकड़वाली रोड भास्कर कार्यालय के पास, 5.45 बजे पंचशील सी ब्लाक होते हुए सांय 6 बजे सिटी स्क्वायर माॅल, 6.30 बजे गणेश गुवाड़ी से सांय 7 बजे ग्राम माकड़वाली में जनसम्पर्क के लिए पहुंचेगे। अन्त में सांय 7.30 बजे ग्राम लोहागल में जनसम्पर्क के लिए पहुंेचेगे।
देवनानी ने बताया कि अजमेर उत्तर विधान सभा क्षेत्र के शेष क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी भागीरथ चैधरी का जनसम्पर्क द्वितीय चरण के तहत 21 अप्रेल को कराया जाएगा। बैठक में लोकसभा चुनावा हेतु सह संयोजक अरविन्द यादव, विधान सभा प्रभारी घीसू गढ़वाल, भाजपा शहर जिला महामंत्री रमेश सोनी, मण्डल अध्यक्ष राजेश शर्मा, राजकुमार ललवानी, योगेश शर्मा व मण्डल पदाधिकारी, पार्षद व शक्ति केन्द्र प्रभारी उपस्थित थे।

error: Content is protected !!