प्रिन्स सोसायटी ने दिया मतदान करने का संदेष

प्रिन्स सोसायटी की तरफ स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदान प्रतिषत बढ़ाने व मतदान अवष्य करने हेतु एक कार्यक्रम का आयोजन रखा गया। यह जानकारी देते हुए अध्यक्ष मुसव्वीरा सबा खान ने बताया कि मतदान का उपयोग अधिक से अधिक संख्या में करना चाहिये क्योंकि यह हर आम आदमी का अधिकार है। इसी के चलते आज प्रिन्स सोसयटी की तरफ से एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें छोटे-छोटे बच्चो व महिलाओं के द्वारा हाथो में तख्ती लेकर मतदान अवष्य करने का संदेष दिया गया व 29 अप्रैल को मतदान दिवस के दिन इसको लोकतन्त्र के रूप में मनाने का संदेष भी दिया गया।
इस दौरान प्रिन्स सोसायटी की अध्यक्ष मुसव्वीरा सबा खान, उपाध्यक्ष इत्तेदार खान, कोषाध्यक्ष इन्द्रजीत सिंह व हेमन्त गोलानी आदि पदाधिकारी मौजूद रहेगेे।

error: Content is protected !!