मतदाता जागरूकता के लिए नुक्कड़ नाटक का किया आयोजन

डिफेंडर्स ऑफ़ फेथ संस्था द्वारा लोकसभा चुनाव 2019 हेतु अजमेर की जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से निरंतर अजमेर में जगह जगह आर्यभट्ट कॉलेज के विद्यार्थिओं व एसडीएम कार्यालय (अजमेर दक्षिण) के साथ नुक्कड़ नाटक की एक श्रंखला चलायी गयी | इसी क्रम में केसरगंज गोलचक्कर पर भी अजमेर की जनता को लोकसभा चुनावो में अपने मत का प्रयोग करने हेतु जागरूक करने के उद्देश्य से नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया | जिसमे संस्था द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से अपने मत का प्रयोग न करने पर होने वाले दुष्परिणामों के बारे में अवगत करवाया गया | इस दौरान एसडीएम कार्यालय (अजमेर दक्षिण) से स्वीप अधिकारी संजय गुप्ता जी, हेमंत जी सहित कई कर्मचारिओं सहित संस्था की तरफ से डिंकी मोटवानी, अभिषेक राठी, ललित खत्री मौजूद थे | नुक्कड़ नाटक करने वालो बच्चों में अनिकेत, पूजा, अभिलाषा, फ़िज़ा, शुभम, रिदम, अक्षित, जागीशा, दक्षा, नेहा, वैभव, दर्शना, यश इत्यादि थे | आज सम्पूर्ण विश्व भारत की तरफ देख रहा है कारण है दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र उत्सव का आग़ाज़ | लोकसभा आम चुनाव 2019 की तैयारियां जोरो पर है | इसी के तहत प्रशासन द्वारा अजमेर में मत प्रतिशत को बढ़ाने के उद्देश्य से अनेक कार्य किये जा रहे है | इसी के तहत अजमेर में डिफेंडर्स ऑफ़ फेथ संस्था भी इसमें अपना सहयोग दे रही है |

error: Content is protected !!