देवनानी ने क्षेत्र में किया जनसम्पर्क

अजमेर, 15 अप्रेल। अजमेर लोकसभा कलस्टर प्रभारी एवं विधायक अजमेर उत्तर वासुदेव देवनानी ने आज उनकी विधान सभा क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर जनसम्पर्क कर क्षेत्रवासियों से लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी भागीरथ चैधरी को अपना मत व समर्थन देने की अपील की।
देवनानी आज सुबह सुभाष उद्यान पहुंचे तथा वहां पर प्रातःकालीन भ्रमण पर आने वाले शहरवासियों से मिलकर मोदीजी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए लोकसभा चुनाव में अजमेर भाजपा प्रत्याशी भागीरथ चैधरी को अपना समर्थन देने का आग्रह किया। उन्होंने सुभाष उद्यान में प्रातःकालीन भ्रमण पर आने वाले शहरवासियों को बताया कि मोदीजी द्वारा स्वीकृत योजना से ही सुभाष उद्यान का कायाकल्प हुआ है।
देवानानी ने आज फायसागर रोड़ स्थित स्वास्तिक नगर में भी जनसम्पर्क किया तथा क्षेत्रवासियों को मोदी जी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार की उपलब्धियों व उनके द्वारा लागू की गई विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा को अपना वोट देने की अपील की।
इसके अतिरिक्त उन्होने वार्ड संख्या 3 में कृष्णा काॅलोनी, रामनगर, पंचैली चैराहा, दादीधाम मार्ग, नरसिंहपुरा, विकास काॅलोनी क्षेत्र में घर-घर जनसम्पर्क किया तथा देश को फिर से सजग व सशक्त नेतृत्व प्रदान करने के लिए क्षेत्रवासियों से आग्रह किया कि वे अपना मत व समर्थन भाजपा प्रत्याशी को दे जिससे मोदी जी फिर से देश के प्रधानमंत्री बने।
जनसम्पर्क के दौरान देवनानी के साथ योगेश शर्मा, सीताराम शर्मा, रमेश सोनी, ज्ञानचन्द सारस्वत, तुलसी सोनी, प्रकाश बंसल, श्वेता शर्मा, सुरेश गोयल, कन्हैया लाल जोशी, विक्रमसिंह भाटी, नारायण गुर्जर, हर्ष चैहान, अशोक सेन, अशोक जैन, सवाईसिंह, मोहन सत्यानी, सोहनलाल यादव, सागर शर्मा, रामकिशन गुप्ता, लवलेश बंसल, अनुपम गोयल, आशीष शर्मा आदि भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता थे।

error: Content is protected !!