टी.बी. मरीजों को प्रोटीन युक्त आहार का किया वितरण

आज दिनांक 25 अप्रेल 2019 अजमेर राजस्थान समग्र कल्याण संस्थान के द्वारा कमला नेहरु टी.बी. अस्पताल में टी.बी जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित X.D.R. व M.D.R. मरीजों को प्रोटीन युक्त आहार का वितरण किया गया | जिसमे प्रोटीन युक्त दालें (चने की दाल, मुंग दाल, अरहर की दाल, उड़द की दाल, मसूर की दाल), अन्डे की ट्रे, सोयाबीन बड़ी व अन्य प्रोटीन युक्त आहार का वितरण किया गया |
इस कार्यक्रम के अंतर्गत डॉ. मुकेश ने टी.बी. से ग्रसित मरीजों को प्रोटीन युक्त आहार का वितरण किया | टी.बी. से ग्रसित मरीजों के लिए पिछले 23 माह से संस्था द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना की साथ ही बताया की इस प्रोटीन युक्त आहार से मरीजों के शारीरिक व मानसिक स्थिति में काफी बदलाव आया है |

राजस्थान समग्र कल्याण संस्थान के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एस.एन.शर्मा (दीपक) के अनुसार यह कार्यक्रम संस्थान द्वारा टी.बी.( X.D.R. व M.D.R.) जैसी गंभीर बिमारी से ग्रसित मरीजों के लिए एक मुहीम है जिसके तहत इन मरीजों को टी.बी. मुक्त करना है | इस मुहीम के तहत हर माह प्रोटीन युक्त आहार का वितरण किया जाता है |यह वितरण करने से पूर्व मरीजों का शारीरिक आंकलन किया जाता है जिसमे उनके वजन, लम्बाई का विवरण लिया जाता है | इससे उनके शरीर में होने वाले बदलावों की जानकारी प्राप्त होती है | यह पैमाना इस गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीजों की शारीरिक स्थिति को बयाँ कर्ता है |
कार्यक्रम में अस्पताल के परामर्शदाता तुषार व टी.बी. जिला समन्वयक जितेन्द्र तथा संस्था कार्यक्रम प्रबंधक दीपक व संस्थान कार्यकर्ता यश मारू का योगदान सराहनीय रहा |

error: Content is protected !!