6वीं पृथ्वीराज चौहान राष्टीय तीरंदाजी प्रतियोगीता का विधीवत शुभारंभ

अजमेर- 18 मई। ऑल इंडिया 6वीं सम्राट पृथ्वीराज चौहान मैमोरियल आरची चैम्पियनशिप 2019 आयोजक करणी स्पोर्टस एकेडमी अजमेर के द्वारा पटेल मैदान पर विधीवत शुभारम्भ उप महापौर नगर निगम, अजमेर सम्पत सांखला द्वारा, बास्केट बॉल के अन्तर्राष्ट्रीय खिलाडी विनीत लौहिया, समारोह समिति के कंवल प्रकाश किशनानी, अमर सिंह राठौड, करणी एकेडमी के संस्थापक हिम्मत सिंह राठौड, भारतीय सिन्धु सभा के प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार तीर्थानी के कर कमलो से सम्पन्न हुआ।
20 मई तक चलने वाली इस प्रतियोगीता में पूरे भारत से राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड, झारखण्ड आर्मी टीम में कुमाउ रेजीमेन्ट, आर्मड, अहमदनगर, साउथ वेस्टन कमाण्ड रांची, नागा, कुमाउ रेजीमेन्ट, शोशल भोनी स्कूल, उत्तराखण्ड, गढवाल रेजीमेन्ट रांची आदि राज्यों से लगभग 200 प्रतियोगियों ने भाग ले रहे है।
स्वागत भाषण देते हुए हिम्मत सिंह राठौड ने कहा कि करणी स्पोर्ट एकेडमी के दो छात्र प्रेरणा शर्मा व कृतिका शर्मा पुत्री ब्रदीप्रसाद शर्मा का खेलों इंड़िया प्रोग्राम में भाग ले रहे है व राष्ट्रीय प्रतियोगिता में रजत पदक एवं इंटरनेशनल एण्ड विश्व कप की ट्राईल अगले महिने देने जा रही है। जो करणी स्पोर्ट एकेडमी के लिये गर्व की बात है। पृथ्वीराज चौहान प्रतियोगिताएं करवाकर नई पीढी का तिरंदाजी में तैयार किया जा रहा है।
मुख्य अतिथि डिप्टी मैयर श्री सम्पत सांखला जी ने द्वारा सम्बोधित करते हुए कहां कि पृथ्वीराज चौहान से प्रेरणा लेकर करणी एकेडमी ने जो तीरंदाजी प्रतियोगीता में अपनी सहभागीता सुनिश्चित की है, पृथ्वीराज की के चरणों में सच्ची श्रद्धांजलि है। अध्यक्षता करते हुए विनित लोहिया कहां कि बच्चों को मोबाइल, विडियों गेम से बाहर निकल कर मैदान में आकर अपना प्रर्दशन करना चाहिए, उससे अपने स्वाथ्य के साथ-साथ खेल के जरिये देश का नाम भी उंचा किया जा सके। स्वागत भाषण कंवल प्रकाश किशनानी धन्यवाद, हिम्मत सिंह राठौड, मंच संचालन मोती सिंह ने किया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में पृथ्वीराज चौहान भारत माता, सरस्वती माता, करणी माता के चित्रों पर दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का विधिवत प्रारम्भ किया। अतिथि ने वंशीका बोहरा, लकषिता राठौड, , हर्षवर्धन सिंह राठौड का माला पहनाकर स्वागत किया। जयंती में नगर निगम, अजमेर विकास प्राधिकरण, पर्यटन विभाग, पृथ्वीराज ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक शोध केन्द्र मदस विश्वविद्यालय, अजमेर डेयरी व सम्राट पृथ्वीराज चौहान समारोह समिति का सहयोग रहता है।
प्रतियोगिता 20 मई तक प्रातः 7 बजे से 12 बजे तक और सांय 4 बजे से 6 बजे तक तीरंदाजी प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी।

कवंल प्रकाश किशनानी,
9829070059

error: Content is protected !!