कांग्रेस का सफाया कर राष्ट्रवाद की विजय पताका फहराई – देवनानी

अजमेर, 23 मई। लोकसभा चुनाव में देशवासियों ने कांग्रेस का पूरी तरह सफाया कर राष्ट्रवाद की विजय पताका फहराई। विधायक अजमेर उत्तर एवं पूर्व शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी ने लोक सभा चुनाव के परिणामों में भारतीय जनता पार्टी को देश में मिले एतिहासिक बहुमत पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि पूरे देश में मोदी की लहर ही नहीं बल्कि सुनामी चली जिसमें कांग्रेस व विपक्षी दलों द्वारा जनता से किये गये झूठे वादें व गुमराह करने के प्रयास तथा भाजपा के विरूद्ध किये गये तरह-तरह के कुप्रचार हवा हो गये।
देवनानी ने अजमेर उत्तर विधान सभा क्षेत्र के साथ ही अजमेर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी भागीरथ चैधरी को मिली एतिहासिक जीत पर समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं व अजमेर की जनता का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अजमेर से भाजपा प्रत्याशी भागीरथ चैधरी को मिली बड़ी जीत यहां की जनता द्वारा राष्ट्रवाद को दिये गये पूर्ण समर्थन के साथ ही भाजपा के बूथ स्तरीय कार्यकर्ता से लेकर वार्ड, मण्डल, शहर जिला स्तर के कार्यकर्ताओं तथा क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों व विधान सभा संयोजक द्वारा की गई मेहनत व चुनाव प्रबंधन का परिणाम है।
उन्होंने कहा कि राजस्थान की जनता कांग्रेस द्वारा किसानों, बेराजगारों व गरीब वर्ग से किये गये झूठे वादों के धोखे में नहीं आई तथा मुख्यमंत्री सहित अधिकांश मंत्री अपने विधान सभा क्षेत्र में भी कांग्रेस को नहीं बचा सके। उन्होंने कहा कि यह जनादेश प्रदेश की सरकार के भी खिलाफ है तथा मुख्यमंत्री को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए।

उत्तर के कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से देखा चुनाव परिणाम
अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक वासुदेव देवनानी के साथ सामूहिक रूप से लोकसभा चुनाव परिणाम देखा। एक स्थानीय समारोह स्थल पर लगाई गई बड़ी एलईडी पर चुनाव परिणाम देखते हुए कार्यकर्ताओं ने भाजपा को देश में मिली एतिहासिक सफलता पर खुशी व्यक्त की।

भाजपा की एतिहासिक जीत पर नयाबाजार चैपड़ पर आतिशबाजी
अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने अजमेर के साथ ही प्रदेश व देश में भारतीय जनता पार्टी को मिली एतिहासिक जीत पर नयाबाजार चैपड़ पर एकत्रित हो आतिशबाजी कर हर्ष व्यक्त किया तथा उत्साह के साथ ढोल पर नाचकर व एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया।
इसके अतिरिक्त भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न वार्डो में भी आतिशबाजी व मिठाई खिलाकर जीत की खुशी व्यक्त की गई।

error: Content is protected !!