भाजपा को मिले प्रचण्ड बहुमत से अजमेर उत्तर में उत्साह का वातावरण

अजमेर, 24 मई। लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को देश में मिले प्रचण्ड बहुमत से अजमेर उत्तर विधान सभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं व जनता में जबर्दस्त उत्साह का वातावरण है। विभिन्न वार्डो में कार्यकर्ताओं द्वारा जीत की खुशी में आतिशबाजी की गई व एक-दूसरे को मिठाई खिलाने के साथ ही ढोल की थाप पर कार्यकर्ता जमकर थिरके।
विधायक वासुदेव देवनानी ने अजमेर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी भागीरथ चैधरी को मिली एतिहासिक जीत पर समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं व अजमेर की जनता का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा चुनाव के दौरान किये गये झूठे वादों व झुमलों के धोखे से बचते हुए देशवासियों ने राष्ट्रवाद को समर्थन देकर मोदी जी के रूप में मजबूत नेतृत्व को चुना।
देवनानी ने बताया कि जनता से मिले भरपूर समर्थन व आशीर्वाद से उत्साहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने सर्वप्रथम नया बाजार चैपड़ पर आतिशबाजी की व ढोल की थाप पर नाचते हुए जीत की बधाई दी। इसी प्रकार पंचशील क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों द्वारा भाजपा को देश में मिले बहुमत पर आतिशबाजी व मिठाई खिलाकर मोदी जी के फिर से प्रधानमंत्री बनने की खुशी मनाई।
रामनगर पंचैली चैराहे पर भी क्षेत्रवासियों के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं के जबर्दस्त उत्साह के साथ आतिशबाजी कर खुशी व्यक्त की। इसी प्रकार डिग्गी चैक पर भी व्यापारियों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा की एतिहासिक जीत पर आतिशबाजी की एवं लड्डू खिलाकर बधाई देते हुए देर तक ढोल की थाप थिरके। न्यू मेजेस्टिक क्षेत्र में भी भाजपा कार्यकर्ताओं व क्षेत्रीय व्यापारियों द्वारा जीत का जश्न आतिशबाजी कर ढोल पर नाचकर मनाया गया।
इसके अतिरिक्त बोराज गांव, फायसागर रोड़, कुन्दननगर, पुलिस लाईन, वैशालीनगर, शास्त्रीनगर, हाथीभाटा, हाथीखेड़ा सहित विभिन्न वार्डो व स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं व क्षेत्रवासियों द्वारा उत्साहपूर्वक जीत का जश्न मनाया।
इस अवसर पर पार्षद ज्ञान सारास्वत, प्रकाश मेहरा, रमेश सोनी, जे.के.शर्मा, दीपेन्द्र लालवानी, अनिश मोयल, रमेश चेलानी, मनोहर मोटवानी, घनश्याम भूरानी, श्वेता शर्मा, सुरेश माथुर, सुरेश गोयल, सुरेन्द्र माथुर, सागर शर्मा, मोहन सत्यानी, अशोक सैन, रामकिशन गुप्ता, अशोक जैन, भरत ओझा, कुणाल, एसएन चैरसिया, घनश्याम धनवानी, सुनील मेहरा, गोविन्द खटवानी, घनश्याम भूरानी, कमलेश शर्मा, प्रकाश बंसल, विजय टांक, महेन्द्रसिंह रावत, शक्तिसिंह कच्छावा, सीताराम शर्मा, मोनू सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

error: Content is protected !!