भारतीय सिन्धु सभा द्वारा 10 दिवसीय बाल संस्कार षिविर 7 से

भारतीय सिन्धु सभा व सिन्धी सेन्ट्रल समाज, ब्यावर द्वारा 10 दिवसीय बाल संस्कार षिविर का आयोजन 7 जून से 16 जून तक नन्द नगर स्थित आश्रम में किया जायेगा।
भारतीय सिन्धु सभा के महामंत्री डॅा. नरेन्द्र आनन्दानी ने बताया कि षिविर की तैयारियों के लिए व षिविर को सफल बनाने के लिए सिन्धी सेन्ट्रल समाज के अध्यक्ष लक्ष्मणदास गुरनानी की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें यह तय किया गया कि 7 वर्ष से 14 वर्ष तक के बच्चों को प्रषिक्षण दिया जायेगा तथा शिविर में योगा, सिन्धी भाषा ज्ञान, नृत्य, गायन व विभिन्न वाद्य यंत्रो का प्रषिक्षण दिया जायेगा।
प्रदेष कार्यकारिणी सदस्य हरिकिषन तिलोकानी ने बताया कि षिविर के सफल संचालन के लिए कमल चंचलानी को संयोजक बनाया गया।
तथा षिविर को सफल बनाने के लिए भारतीय सिन्धु सभा के नगर अध्यक्ष हरगुन लालवानी के नेतृत्व में विभिन्न कमेटियों का गठन किया गया तथा उन्होंने परिजनों से अपील की है की षिविर का अधिक से अधिक लाभ ले ताकि बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सकें।
बैठक में सिन्धी सेन्ट्रल समाज के अध्यक्ष लक्ष्मण दास गुरनानी भारतीय सिन्धु सभा के प्रदेष कार्यकारिणी सदस्य हरिकिषन तिलोकानी, नगर अध्यक्ष हरगुन लालवानी, भारतीय सिन्धु सभा के महामंत्री डॅा. नरेन्द्र आनन्दानी, नरेन्द्र नरेष, कमल चंचलानी, केषव कांजानी, वासु गुरनानी, किषन लालवानी, भारती उतवानी, भारती गिदवानी आदि उपस्थित थे।

डॅा. नरेन्द्र आनन्दानी
महामंत्री
भारतीय सिन्धु सभा
मोबाईल नं. – 9460316977

error: Content is protected !!