निगम द्वारा एक हजार 62 जन समस्याओं का निस्तारण

अजमेर] 14 जून। अजमेर विद्युत वितरण निगम लि. द्वारा जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए अधीक्षण अभियंता एवं सहायक अभियंता मुख्यालयों पर लगाये गये जन समस्या समाधान शिविरों में चालू वित्तीय वर्ष के अप्रेल माह के दौरान एक हजार 62 समस्याओं का निस्तारण कर उपभोक्ताओं को राहत प्रदान की गयी है।

निगम के प्रबंध निदेशक श्री वी. एस. भाटी ने बताया कि अधीक्षण अभियंता मुख्यालयों पर चालू वित्तीय वर्ष के अप्रेल माह तक कुल 295 जन समस्यायें दर्ज की गई जिनमें सभी जनसमस्याओं का निस्तारण कर दिया गया है। उन्हांेने बताया कि अधीक्षण अभियंता मुख्यालय पर निस्तारण की गई जन समस्याओं में चितौड़गढ़ में 266 समस्याओं का निस्तारण किया गया जबकि सीकर में 15] बांसवाड़ा में 10 तथा प्रतापगढ़ में 4 समस्याओं का निस्तारण किया गया है।

प्रबंध निदेशक ने बताया कि सहायक अभियंता मुख्यालयों पर चालू वित्तीय वर्ष के अप्रेल माह तक कुल 769 जन समस्याओं को पंजीकृत कर 767 समस्याओं का निस्तारण कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि निपटाई गयी जन समस्याओं में चितौड़गढ़ में 502 समस्याओं का निस्तारण किया गया जबकि नागौर में 98] सीकर में 66] बांसवाड़ा में 46] उदयपुर में 27] अजमेर जिला सर्किल में 16] राजसमंद में 7 तथा प्रतापगढ़ में 5 जन समस्याओं का निस्तारण किया गया है।

error: Content is protected !!