भूतड़ा की भाजपा सदस्यता अभियान में अजमेर संभाग का संयोजक नियुक्ति पर हर्ष

ब्यावर, 21 जून 2019
भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक श्रीमान् देवीशंकर जी भूतड़ा को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान के अजमेर संभाग के संयोजक नियुक्ति पर जिले के सभी कार्यकर्ताओं में एक हर्ष की लहर दौड़ गई। साथ ही कार्यकर्ताओं में नवउर्जा का संचार हुआ व कार्यकर्ताओं ने श्रीमान् देवीशंकर जी भूतड़ा को साफा व माला पहना कर स्वागत किया। चेतन गोयर(पूर्व पार्षद), संतोष जाग्रत- जिला महामंत्री अनुसुचित जाति मोर्चा अजमेर देहात, मुकेश घाँवरी- अध्यक्ष अनु. जाति मोर्चा मंडल, ब्यावर, रवि चैहान-अध्यक्ष अनु. जाति मोर्चा मंडल ब्यावर, राकेश नरूका, हेमन्त चंदेल, त्रिलोक तालेपा, रणवीर चैहान, हेमराज कुर्डि़या, धर्मदास गोयर, संजय चंदेलिया, संजय सांगेला, रामस्वरूप तम्बोली, राजेश सांगेला, गाॅरीशंकर भाटी, सुरेश व्यास, लक्ष्मण हुड़ा, अनिल गुप्ता, बलवन्त सिंह मुच्छल , डूंगर सिंह रावत आदि सदस्यों ने साथ ही प्रदेश व राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।
श्रीमान् देवीशंकर भूतड़ा पूर्व में भी भाजपा ब्यावर मंडल को मजबूत करते हुए अनेक पदों का दायित्व का निर्वहन किया। ब्यावर मंडल अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, देहात अजमेर, प्रदेशाध्यक्ष-उद्योग प्रकोष्ठ, पाली जिला विधानसभा प्रभारी, अजमेर लोकसभा चुनाव सहसयोंजक के आदि पदों के दायित्व का निर्वहन किया।

error: Content is protected !!