भरतीय जनता पार्टी शहर जिला अजमेर ने दर्ज कराई आपत्तियां

अजमेर 15 जुलाई । जिलाध्यक्ष शिव शिवशंकर हेड़ा के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अजमेर ने वार्ड सीमांकन और पुनर्गठन में नगर निगम आयुक्त को अपनी आपत्तियां दर्ज कराइ
भरतीय जनता पार्टी शहर जिला अजमेर निगम के वार्ड पुनः सीमांकन एवं पुर्नगठन में अपनी निम्न आपत्तियां दर्ज करवाती हैं –
1. अजमेर नगर निगम के चुनाव वर्ष 2020 के अगस्त माह में होने है।
2. स्वायत्त शासन विभाग, जयपुर के पत्र क्रमांक एफ10( ) चुनाव/जन/स्वाशा/14/2195 दि. 10.06.2019 के अनुसरण में राजस्थान नगर पालिका अधिनियम, 2009 की धारा 6 व 9 की शक्तियों का प्रयोग करते हुए जनगणना वर्ष 2011 को आधार मानते हुए अजमेर नगर निगम के वर्तमान वार्ड की संख्या 60 से बढ़ाकर 80 करते हुए परिसीमन किया जा रहा है।
3. नगर पालिका अधिनियम की धारा 6(2) में स्पष्ट प्रावधान है कि “नगर पालिका की स्थापना के पश्चात् प्रत्येक जनगणना के पूर्ण होने पर राज्य सरकार राजपत्र में अधिसूचना द्वारा स्थानों की संख्या, नगर पालिका क्षेत्र की नवीनतम जनगणना में यथा अभितिरचित जनसंख्या के आधार पर पुनः अवधारित करेगी“।
4. यहां यह उल्लेखित करना आवश्यक है कि जनगणना 2011 के आधार पर अजमेर नगर निगम में वार्ड की संख्या 55 से बढ़ा कर 60 करते हुए वर्ष 2015 चुनाव सम्पन्न करवा लिये गये है। नगर पालिका अधिनियम की धारा 6(2) में नवीनतम जनगणना का स्पष्ट प्रावधान है और जब अजमेर निगम के चुनाव वर्ष 2020 में सम्पन्न होेते तो उसके लिए वर्ष 2011 की जनगणना नवीनतम नहंीं है क्योंकि वर्ष 2011 की जनगणना आंकड़ों का अस्तित्व 2020 में समाप्त होने जा रहा है और वर्ष 2021 में नई जनगणना
के आंकड़े आने वाले है। इसलिये जिस जनगणना के आंकड़ों का समापन वर्ष 2020 हो उसी आंकड़ों के आधार पर निगम के वार्ड परिसीमन कर वर्ष 2020 में चुनाव करवाया जाना न्यायोचित नहीं है। नियमों के विरूद्ध है।
5. पैरा सं. 2 में उल्लेखित सरकार के आदेश 10.06.2019 के बिन्दु सं. 8 की पालना जहां तक हमारी जानकारी है नहीं की गई। आपको सम्भावित वार्ड की मतदाता सूची बनवानी थी जो नहीं बनवाई गई है। अतः पहले प्रस्तावित वार्ड को अन्तिम रूप देने से पूर्व उसकी मतदाता सूची बनवाये।
6. आपके द्वारा परिसीमन 2011 की जनगणना ब्लाक के आधार पर किया जा रहा है। 2011 की जनगणना से अभी तक की समय अवधि के मध्य कई लोगांें का पलायन शहर के एक स्थान से दूसरे स्थान में बड़ी मात्रा में हुआ है। इससे जब आंकड़ों से धरातल में आएगें तो कई वार्ड में मतदाताओं की संख्या में भारी अन्तराल होगा जो विधि की मंशा के अनुरूप नहीं है।
7. प्रस्तावित परिसीमन को देखकर लग रहा है कि नगर निगम कार्यालय में बैठ कर नक्शों व आंकडों का खेल खेला गया है। जिसका परिणाम कई वार्ड बहुत लम्बे क्षेत्रफल में और कई वार्ड छोटे बनाये गये है। जो 10.06.2019 के जारी अनुदेश 4(5) के विपरित है।
8. इसी प्रकार 10.06.2019 के जारी अनुदेश 4(9) (।।) की भी पालना नहीं की गई है।
9. इसी प्रकार 10.06.2019 के बिन्दु 2 की पालना में नगर नियोजक को इस परिसीमन में सम्मिलित नहीं किया जाना प्रश्नचिन्ह खड़ा करता है।
अतः 10.06.2019 के निर्देशों की पालना नहीं करने से तथा नगर पालिका अधिनियम की धारा 6(2) के नियम की अवहेलना से आपकी उक्त परिसीमन की कार्यवाही दूषित ळें

ज्ञापन देते समय भाजपा शिष्ट मंडल में महामंत्री रमेश सोनी , जयकिशन पारवानी , आनंद सिंह राजावत , घीसूलाल गढ़वाल , रंजन शर्मा ,रविंद्र जसोरिया , संदीप गोयल , रोहित यादव , जोगेंद्र सिंह ठाकुर सहित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

संदीप गोयल
प्रचार मंत्री
9352004484

error: Content is protected !!