प्रदेष भाजपा महामंत्री बीरमदेव ने दिए सदस्यता अभियान को लेकर निर्देष

अजमेर 18 जुलाई । भारतीय जनता पार्टी द्वारा वर्तमान में चल रहे सदस्यता अभियान को गति प्रदान करने हेतु शहर जिला अजमेर में भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री बीरमदेव सिंह द्वारा विभिन्न स्तर के कार्यकर्ताओं की क्रमिक बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
मोर्चों की कार्यशाला
बैठक के क्रम में आज प्रातः 11ः00 बजे भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न मोर्चों के जिला पदाधिकारियों मोर्चा के सदस्यता अभियान के संयोजक की आवश्यक कार्यशाला वैशाली नगर स्थित गोविंदम समारोह स्थल पर आयोजित की गई कार्यशाला को विधिवत उद्घाटन मां भारती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया प्रारंभ में भाजपा सदस्यता अभियान के संयोजक घीसू लाल गढ़वाल द्वारा स्वागत उद्बोधन रखते हुए पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया और वर्तमान में जिले में चल रही सदस्यता अभियान का मंडल स्तर का वृत प्रस्तुत। कार्यशाला को संबोधित करते हुए सदस्यता अभियान के संभाग प्रभारी देवीशंकर भूतड़ा ने सदस्यता अभियान मेंमोर्चों की महती भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि युवा मोर्चा भाजपा का हरावल दस्ता है वर्तमान लोकसभा चुनावों के परिणामों में देश भर में नव युवाओं का रुझान भाजपा के पक्ष में प्रतीत हुआ है आज की युवा पीढ़ी राष्ट्रवादी विचारधारा के प्रति समर्पित है अतः युवा मोर्चा ऐसे युवाओं के बीच जाकर सदस्यता अभियान को गति प्रदान करें। कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री बीरमदेव सिंह ने कार्यकर्ताओं को विभिन्न मोर्चों के माध्यम से सदस्यता अभियान को सर्व स्पर्शी एवं सर्व व्यापी बनाने हेतु समाज के प्रत्येक वर्ग के बीच जाकर सदस्य बनाने के निर्देश प्रदान किए बीरमदेव सिंह ने मोर्चा द्वारा विशेष अभियान 22 से 30 जुलाई के मध्य विभिन्न स्थानों पर व विभिन्न वर्गों के शिविर लगाकर सदस्य बनाने हेतु निर्देश दिए उन्होंने महिला मोर्चा को प्रत्येक घर घर जाकर विभिन्न महिला मंडलों से संपर्क कर उन्हें सदस्य बनाने हेतु प्रेरित किया एवं युवाओं से महाविद्यालय विभिन्न व कोचिंग संस्थानों से संपर्क कर युवाओं को सदस्य बनाने के निर्देश दिए कार्यशाला के अंत में सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं को प्रदेश पदाधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए भाजपा शहर जिलाध्यक्ष शिवशंकर हेड़ा ने सभी मोर्चा के पदाधिकारियों को सदस्यता अभियान को उनके स्वयं के व्यक्तित्व विकास का अवसर बताते हुए अधिक से अधिक सदस्य बनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यशाला का संचालन शहर महामंत्री आनंद सिंह राजावत ने किया।

शहर जिला की बैठक
बैठक के अगले क्रम में शहर जिला पदाधिकारियों मंडल अध्यक्ष व जिले के वरिष्ठ पदाधिकारियों की बैठक स्थानीय वृंदावन रेस्टोरेंट में आहूत की गई बैठक में प्रदेश महामंत्री बीरमदेव सिंह ने मंडल अनुसार सदस्यता अभियान की समीक्षा ली और शहर जिले में चल रहे सदस्यता अभियान पर संतुष्टि व्यक्त करते हुए 30 जुलाई तक समयबद्ध रूप से अभियान को गति प्रदान करने के निर्देश दिए बैठक में जिलाध्यक्ष शिव शंकर खेड़ा ने सभी जिला पदाधिकारियों को सदस्यता अभियान की रसीद बुक देते हुए उनकी सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करने को कहा।

विस्तारक कार्यकर्ताओं की कार्यशाला
बैठक के अंतिम चरण में सदस्यता अभियान हेतु नियुक्त किए गए विस्तारक कार्यकर्ताओं की कार्यशाला आयोजित की गई कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री वीरमदेव सिंह विस्तारक शब्द को परिभाषित करते हुए उनके महत्वपूर्ण योगदान के विषय में समझाया और 21 जुलाई से 28 जुलाई तक चलने वाले विस्तारक अभियान हेतु प्रदेश द्वारा आवश्यक निर्देश से अवगत कराया अंत में जिला अध्यक्ष शिव शंकर हेड़ा ने कार्यशाला में पधारे सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया कार्यशाला का संचालन जिला महामंत्री एवं सदस्यता अभियान के सह संयोजक रमेश सोनी ने किया आज की बैठक में महापौर धर्मेंद्र गहलोत, उपमहापौर संपत सांखला, जय किशन पारवानी ,सुरेंद्र सिंह शेखावत, कंवल प्रकाश किशनानी ,रविंद्र जसोरिया, डॉ गिरधर शर्मा ,रमेश चंद शर्मा ,अशोक राठी, सतीश बंसल ,संजय अरोड़ा, डॉक्टर सुभाष माहेश्वरी ,संजीव नागर ,विकास सोनगरा, उषा किरण जोशी, प्रेमलता बुगालिया, मंडल अध्यक्ष सोहन शर्मा, राजेश शर्मा, राजकुमार लालवानी, योगेश शर्मा ,मुकेश खींची ,बलराज कच्छावा ,विनीत कृष्ण पारीक, सीमा गोस्वामी ,शफीक खान, मनीष मारोठिया, प्रशांत यादव सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

नगर निगम के 2 वार्ड के उपचुनाव के लिए तैयारियां प्रारंभ
भारतीय जनता पार्टी शहर जिला संगठन ने नगर निगम के 2 वार्ड क्रमशः वार्ड 22 एवं वार्ड 52 में आगामी 4 अगस्त को होने वाले उपचुनाव हेतु आवश्यक तैयारियां प्रारंभ कर दी है जिलाध्यक्ष शिवशंकर हेड़ा ने पदाधिकारियों से आवश्यक चर्चा कर निर्देश प्रदान किए कि जो भी कार्यकर्ता भाजपा से चुनाव लड़ना चाहते हैं वह अपने आवेदन दिनांक 20 जुलाई सांयकाल 5 बजे तक संबंधित क्षेत्र के मंडल अध्यक्ष को दे सकते हैं आवेदन करने हेतु कार्यकर्ता को अपने आवेदन पत्र के साथ 50 प्राथमिक सदस्यों की सूची जो स्वयं उनके द्वारा बनाए गए हो आवश्यक रूप से संलगन करनी होगी मंडल अध्यक्षों से आवेदन प्राप्त करने के पश्चात जिला कोर कमेटी में चर्चा कर भाजपा उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी

संदीप गोयल
प्रचार मंत्री
9352004484

error: Content is protected !!