नवलराय बच्चाणी एक व्यक्तित्व जो विचार बन गये – शर्मा

93वें जन्म दिवस का आयोजन- प्रदेश प्रचार के पम्पलेट का विमोचन
25 जुलाई – नवलराय बच्चाणी एक व्यक्तित्व जो विचार बन कर जिये जिन्होनें जीवन के आरम्भिक क्षण से अंतिम क्षण तक जीवंत जीने वाले कार्यकर्ता की तरह सादगी की मिसाल बन गये ऐसे थे हमारे भारतीय सिन्धु सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नवलराय बच्चाणी जिनके 93वें जन्म दिवस पर मुख्य वक्ता समाजसेवी निरंजन शर्मा ने विचार प्रकट करते हुये कहे। उनका सपना था कि सिन्ध के बिना हिन्द अधूरा है और यहां सिन्धु सभ्यता संस्कृति की कल्पना साकार करने के लिये सेवा की।
सिन्धी समाज महासमिति के अध्यक्ष कवंलप्रकाश किशनानी ने बताया कि दादा नवलराय बच्चाणी ने सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन व सम्राट पृथ्वीराज चैहान के स्मारकों पर सभी को जोडकर कार्य करवाने की प्रेरणा दी। युवा पीढी को भाषा व संस्कार में जोडने का हमेशा प्रयत्न किया।
प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने कहा कि प्रदेश की ओर से आयोजित किये गये कार्यों के साथ कलण्डर बनाकर होने वाले कार्यक्रमों के विस्तृत विवरण का रंगीन फोल्डर बनाया गया है जिसका आज विमोचन किया गया जिसे राज्य की प्रत्येक ईकाई तक पहुंचाया जायेगा।
इस अवसर पर उनके सुपुत्र भगवान बच्चाणी, पूर्व अध्यक्ष तुलसी सोनी, जिला मंत्री मोहन तुलस्यिाणी ने अपने विचार प्रकट करते हुये कहा कि उनके बताये मार्ग पर सेवा कार्य को आगे बढाने की प्रेरणा लेनी है।
कार्यक्रम में घनश्याम भगत, नरेन्द्र सोनी, दिशा किशनानी, पुरूषोतम जगवाणी, सीताराम, प्रियंका, बाबूलाल लालवाणी सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे। स्वागत भाषण अध्यक्ष नरेन्द्र बसराणी ने व आभार कमलेश शर्मा ने प्रकट किया। मंच का सचंालन महानगर मंत्री महेश टेकचंदाणी ने किया।

(महेश टेकचंदाणी)
महानगर मंत्री,
मो.9413691477

error: Content is protected !!