आज जम्मू कश्मीर से 370 व अनुच्छेद 35 ए खत्म कर जम्मू कश्मीर और लद्दाख दो नए केंद्र शासित प्रदेश बनने पर एवं लोकसभा और राज्यसभा में पास होने पर अजमेर के युवाओं ने आतिशबाजी कर खुशी जाहिर की । केंद्र सरकार के इस ऐतिहासिक फैसले से पूरे देश में खुशी की लहर है जिन उम्मीदों के साथ पूरे देश ने बहुमत के साथ मोदी सरकार को केंद्र में दोबारा मौका दिया है उस पर खरी उतर रही है । इस अवसर पर युवाओं ने बजरंगढ़ स्थित विजय स्मारक पर टैंक के पास आतिशबाजी करी एवं मिठाई खिलाकर एक दूसरे को बधाइयां दी तिरंगा फहराया गया एवं देशभक्ति के गीत गाए गए। इस अवसर पर अंकुर सोनी, रचित कच्छावा आशीष शर्मा, लोकेश शर्मा भाजपा आईटी विभाग के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे ।