25 अगस्त को महाराजा दाहरसेन जयन्ती की प्रचार सामग्री का विमोचन

अजमेर 20 अगस्त। सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन विकास व समारोह समिति की ओर से अजमेर विकास प्राधिकरण, नगर निगम अजमेर, म.द.स. विश्वविद्यालय सिन्धु शोध पीठ, पर्यटन विभाग व भारतीय सिन्धु सभा के सहयोग से होने वाले कार्यक्रमों की प्रचार सामग्री का विमोचन किया गया। जयंती समारोह 25 अगस्त को प्रातः 9 बजे से देशभक्ति आधारित कार्यक्रम आयोजित किये जायेगें। विमोचन स्वामी काॅम्पलेक्स के रसोई बैक्वेट हाॅल में आयोजित बैठक में किया गया।
कार्यक्रम में हिंगलाज माता पूजन, महाराजा दाहरसेन को श्रृद्धासुमन अर्पित करने के साथ पर्यटन विभाग की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम देशभक्ति आधारित कार्यकम किये जायेगें जिसमें हरीसुन्दर बालिका विद्यालय, स्वामी सर्वानन्द विद्यालय, संत कवंरराम विद्यालय, आदर्श विद्या निकेतन, पुष्कर रोड के विद्यार्थियों के साथ दूरदर्शन कलाकार घनश्याम भगत, लता ठारवाणी मुस्कान कोटवाणी प्रस्तुति देगें।
समारोह में उप-महापौर सम्पत सांखला, कवंलप्रकाश किशनानी, महेन्द्र कुमार तीर्थाणी, डाॅ. एन.के. उपाध्याय, पूर्व विधायक हरीश झामनाणी, तुलसी सोनी, विनीत लोहिया, घनश्याम भगत, मोहन तुलस्यिाणी, कुमार लालवाणी, दीपक रामरख्याणी, नरेन्द्र सोनी, हरीश टिलवाणी, भगवान साधवाणी, रमेश एच.लालवाणी, रमेश मेंघाणी, महेश टेकचंदाणी, गौरव मीरवाणी, राज जैसवाल, मनोज मेंघाणी, सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

error: Content is protected !!