अजमेर उत्तर में शिविर लगाकर की भाजपा की सदस्यता

अजमेर, 20 अगस्त। अजमेर उत्तर विधान सभा क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर शिविर लगाकर क्षेत्रवासियों को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई। भाजपा के दाहरसेन मण्डल के कार्यकर्ताओं द्वारा महावीर सर्किल पर शिविर लगाया गया जिसमें विधायक वासुदेव देवनानी भी उपस्थ्ति रहे तथा क्षेत्र के लोगों को बड़ी संख्या में भाजपा की सदस्यता दिलाई। वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान चल रहा है जिसका कल 20 अगस्त को अन्तिम दिवस था।
देवनानी ने बतााया कि अजमेर उत्तर विधान सभा क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। भाजपा का सदस्य बनने के लिए क्षेत्रवासियों में भारी उत्साह का वातावरण है। पुरूषों के साथ-साथ महिलाएं भी बड़ी संख्या में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रही है।
सदस्यता के लिए लगाये गये शिविर में मण्डल अध्यक्ष राजकुमार ललवानी, महेश शर्मा, अशोक शर्मा, विकास जैन, रवि खण्डेलवाल सहित क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

error: Content is protected !!