अजमेर 24 अगस्त। जतोई दरबार नगीना बाग में सिन्ध से आये संत साधराम साहिब अपने पुत्र व अनुयाईयों के साथ दरबार के दर्शन किये व दरबार के भाई फतनदास ने सांई द्ादूराम साहिब की खट के समक्ष पूजा अर्चना कराकर स्वागत सत्कार किया।
इस अवसर पर सिन्ध पाकिस्तान से आये संत सतराम साहिब धाम, रेहरडकी साहिब सथान से आये सांई साधराम ने कहा कि सांसारिक जीवन में सच्चे संतो का स्मरण व ध्यान करने से मन को शांति मिलती हॅै व सकारात्मक सोच उत्पन्न होती हे। संतो के सानिध्य में रहने से अपना व अपने परिवार का कल्याण किया जा सकता है। दरबार पर पहुचने पर उनका अभूतपूर्व स्वागत किया गया जहां सिन्ध व हिन्द की तहजीब का अच्छा समागम हो गया और कलाकारो को दरबार में शिव प्रतिमा व माता के दरबार में हाजिरी लगाकर गीत प्रस्तुूत किये। सिन्धी समाज महासमिति के अध्यक्ष कवंलप्रकाश किशनानी ने मंच संचालन किया व भारतीय सिन्धु सभा के प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने आभार प्रकट किया। स्वागत भाषण अध्यक्ष अजमेर सिन्धी सेन्ट्रलय पंचायत नरेन शाहणी भगत ने प्रकट किया।
कार्यक्रम में दरबार के किशनचंद, राजू दौलताणी,प्रकाश जेठरा, तुलसी सोनी, ओम हीरांचदाणी, राजेश कोटवाणी, नंदकिशोर, तुलसी रामचंदाणी, आनंद हीरानंदाणी, योगेश कोटवाणी, लेखराज मूलाणी, राहुल ठावराणी, हरशुल, जयकिशन रूपाणी, रोचीराम वर्धवाणी, कुमार सखराणी, दीपक टहलरामाणी ने सवों व अतिथियों का स्वागत किया।
समन्यवयक,
मो. 9413135031
