जनता के हितैषी थे जेटली जी

अजमेर, 24 अगस्त। पूर्व शिक्षा राज्य मंत्री एवं विधायक अजमेर उत्तर वासुदेव देवनानी ने पूर्व वित्त मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अरूण जेटली के निधन पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वे एक अनुभवी राजनीतिज्ञ, कुशल अर्थशास्त्री, वरिष्ठ कानूनविद व जनता के सच्चे हितेषी थे। उनका निधन देश की राजनीति व भारतीय जनता पार्टी के साथ ही हमारे सामाजिक जीवन व बोद्धिक क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है।
देवनानी ने कहा कि जेटली जी अनुभवी, शालीन, धैर्यवान, प्रखर वक्ता व गहरी समझ रखने वाले नेता थे जिन्होंने अपनी विलक्षण क्षमताओं से संगठन व सरकार में विभिन्न दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया। वित्त मंत्री रहते हुए उन्होंने सरकार की गरीब कल्याण की योजनाओं को लागू करने के साथ ही देश को विश्व की सबसे तेज गति से आगे बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था के रूप में प्रतिस्थापित किया।
उन्होनेे कहा कि जेटली जी छात्र जीवन से एबीवीपी के कार्यकर्ता रहे तथा दिल्ली छात्रसंघ के अध्यक्ष भी चुने गये थे। देवनानी ने बताया कि उन्हें भी एबीवीपी में जेटली जी के साथ काम करने का अवसर मिला था। उनके निधन से देश की राजनीति व भारतीय जनता पार्टी में जो रिक्तता आई उसकी जल्दी भरपाई होना सम्भव नहीें है।

error: Content is protected !!