विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक मंगलवार को

ब्यावर, 26 अगस्त। उप खण्ड अधिकारी श्री जसमीत सिंह सन्धु की अध्यक्षता में विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक मंगलवार 27 अगस्त को अपराह्न 3 बजे उप खण्ड अधिकारी सभागार में आयोजित होगी। इस बैठक में समस्त विभागीय अधिकारी अपने विभाग से सम्बन्धित कार्यों के दो-दो प्रस्ताव लेकर आयेंगे। इनकी सफल क्रियान्विति उच्चाधिकारियों की फील्ड विजिट के समय दिखाई जाएगी।

error: Content is protected !!