यूनाइटेड अजमेर का तीन दिवसीय पर्यावरणमित्र गणपति महोत्सव 2 से 4 तक

गणपति रंग भरो प्रतियोगिता , गणपति बनो प्रतियोगिता , भजन संध्या एवं स्थानीय कलाकारों के सांस्कृतिक प्रतिभा से सजेगा यूनाइटेड अजमेर का तीन दिवसीय पर्यावरणमित्र गणपति महोत्सव
सामाजिक सरोकारों से जुड़ कर अजमेरवासियों को एक सूत्र में पिरोते हुए एक परिवार की भांति जोड़ने के लक्ष्य को ले कर अस्तित्व में आयी यूनाइटेड अजमेर मुहिम अपना चौथा गणपति महोत्सव दिनांक 2 -9 -19 से 4 -9 -19 तक आयोजित करने जा रही है |
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए यूनाइटेड अजमेर मुहिमकी संयोजिका कीर्ति पाठक ने सचिव प्रदीप अग्रवाल का हवाला देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम के आयोजन हेतु अध्यक्ष डॉ गौतम शारदा की अध्यक्षता में एक मीटिंग आयोजित कर एक आयोजन समिति का गठन किया गया है |
संजय टाक आयोजन समिति के अध्यक्ष होंगे , मोनाली गर्ग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन संयोजक रहेंगी | टीम के अन्य सदस्य हैं अनिल आसनानी , सीमा शर्मा , परिहार , डॉ राजश्री बंसल एवं संजय माहेश्वरी |
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए आयोजन समिति अध्यक्ष संजय टाक ने बताया कि दिनांक 2 -9 -19 को प्रातः दस बजे आनासागर जेट्टी पर धूमधाम से गणपति की मिटटी की मूर्ति स्थापित की जाएगी एवं शाम साढ़े सात बजे आरती का समय रहेगा | आरती के पश्चात सांय आठ बजे से भजन संध्या का आयोजन किया जायेगा जिस का संध्या किन्नर द्वारा वंदना कर शुभारम्भ किया जायेगा | डॉ रजनीश चारण , मधुलिका नाग जी , विनि देवड़ा व् अंशु परिहार जी के भजनों से सुशोभित इस भजन संध्या में स्मिता भार्गव व् डॉ रमा गर्ग द्वारा नृत्यांजलि की भी प्रस्तुति रहेगी |
महोत्सव के दूसरे दिन दिनांक 3 -9 -19 को प्रातः सात बजे आरती का समय रहेगा एवं शाम 4 बजे से साढ़े पांच बजे तक गणपति रंग भरो प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी | इस प्रतियोगिता में तीन वर्ग होंगे – चार से आठ साल के बच्चे जो पेंसिल अथवा क्रेयंस से गणपति के चित्र में रंग भरेंगे , आठ से बारह साल के बच्चे जो गणपति के चित्र को पेंट द्वारा रंग भरेंगे , तीसरा वर्ग दिव्यांग बच्चों का रहेगा जो अपनी इच्छानुसार गणपति के चित्र को रंग सकेंगे |
शाम छह बजे से सात बजे तक गणपति बनो प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी जिस में गणपति की वेशभूषा में तैयार बच्चे स्टेज पर चल कर प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे |
उक्त प्रतियोगिता में तीन वर्ग होंगे 3 से 5 साल के बच्चे , 5 से 8 साल के बच्चे और दिव्यांग बच्चे |
उक्त दोनों प्रतियोगिताएं में भाग लेने हेतु इस फोन नंबर पर संपर्क किया जा सकता है – 9461602600
प्रतियोगिताएं के पश्चात सांय साढ़े सात बजे महा आरती का आयोजन किया जायेगा और महा आरती के बाद अजमेर के स्थानीय कलाकारों द्वारा संगीत व् नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां दी जाएँगी |
दिनांक 4 -9 -19 को सुबह आठ बजे गणपति विसर्जन का कार्यक्रम रहेगा | हवन के पश्चात ढोल वादन के साथ इत्र से सराबोर फूलों की पंखुड़ियों से होली खेलते हुए भक्तगण गणपति की मूर्ति को मिटटी के टब में विसर्जित कर उस मिटटी की लुगदी को , इसी प्रार्थना के साथ कि गणपति अगले बरस फिर अपना आशीर्वाद देने पुनः पधारें , अपने अपने घर ले जायेंगे |

error: Content is protected !!