पर्वाधिराज पर्यूषण पर्व महोत्सव 3 से 12 तक

अजमेर 03 सितम्बर 2019 – श्री 1008 पार्ष्वनाथ दिगम्बर जैसवाल जैन मंदिर कमेटी केसरगंज अजमेर में सदैव की भांति इस वर्ष भी दस दिवसीय पर्वाधिराज पर्यूषण पर्व महोत्सव पूर्ण हर्षोल्लास के साथ श्री 1008 पार्ष्वनाथ दिगम्बर जैसवाल जैन मन्दिर, महावीर मार्ग, केसरगंज, अजमेर के प्रांगण में दिनांक 03.09.2019 से 12.09.2019 तक धूमधाम के साथ मनाया जायेगा।
यह जानकारी देते हुए प्रचार प्रसार संयोजक राकेष घीया ने बताया कि इस पावन धार्मिक अवसर पर पं. सत्यम श्री दिगम्बर जैन श्रमण संस्कृति संस्थान सांगानेर जयपुर द्वारा तत्वार्थ सूत्र विवेचन एवं रात्रि में शास्त्र प्रवचन सम्पादित होंगे। तत्पष्चात् सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयेाजन ब्राहमी महिला मण्डल के तत्वाधान में आयोजित किये जायेगे। निम्न कार्यक्रम की श्रृखंला में अभिषेक पूजन विधान 10 लक्षण पर्व विधान प्रातः 6ः00 बजे से, तत्वार्थसूत्र वाचन प्रातः 10ः00 बजे से, आरती सांय 6ः15 से 7ः00 बजे तक, सामायिक एवं भक्ताम्बर सूत्र विधान सांयकाल 7 से 8 बजे तक, प्रवचन पंडित सत्यम जी द्वारा रात्रि 8ः00 बजे से, सांस्कृतिक कार्यक्रम ब्राहमी महिला मण्डल द्वारा रात्रि 9ः00 बजे से व दिनांक 03 सितम्बर 2019 से 07 सितम्बर 2019 तक आयोजित किये जायेगे।
उक्त निर्णय मंदिर कमेटी की बैठक में लिया गया। बैठक में मुख्य रूप से अध्यक्ष सुनील ढिलवारी, विरेन्द्र महतिया, सुनील कुमार साहबजाज, योगेन्द्र कुमार कोलानायक, धर्मेष जैन सी.ए, राकेष घीया, दीपक कोठारी, नागेन्द्र दनगसिया, सचिन बजाज, कपिल दनगसिया व सुभाष चडौसिया सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

राकेष घीया
प्रचार प्रसार संयोजक
मो. 9352000220

error: Content is protected !!