उत्तर पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन,अजमेर के तत्वाधान में aअजमेर, आबूरोड़ तथा उदयपुर में दिनांक 08.09.2019 को स्पोर्ट ड्राईंग व पेंटिंग प्रतियोगिता व दिनांक 15.09.2018 को निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा जिसमें रेल कर्मचारियों के 7 से 13 वर्ष तक के बच्चे ने भाग लेंगे । बच्चों की इस प्रतियोगिता में आयु के आधार पर तीन ग्रुप बनाये बनाये जायेंगे।
उत्तर पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन,अजमेर की अध्यक्षा श्रीमती प्रतिभा कश्यप के अनुसार स्पोर्ट ड्राईंग व पेंटिेग प्रतियोगिता दिनांक 08.09.2019 (रविवार) को प्रातः 10.30 बजे से 12.30 बजे तक अजमेर में कचहरी रोड महाराष्ट्र मंडल के सामने स्थित अधिकारी क्लब में, आबूरोड में रेलवे सैकण्डरी स्कूल तथा उदयपुर में क्षेत्रीय रेल प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित की जाएगी । इसी प्रकार निबन्ध प्रतियोगिता दिनांक 15.09.2019 (रविवार) को प्रातः 10.30 बजे से 12.30 बजे तक अजमेर में कचहरी रोड महाराष्ट्र मंडल के सामने स्थित अधिकारी क्लब में, आबूरोड में रेलवे सैकण्डरी स्कूल तथा उदयपुर में क्षेत्रीय रेल प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित की जाएगी ।
गणेश चतुर्थी और तीज महोत्सव मनाया
उत्तर पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन,अजमेर द्वारा कचहरी रोड़, महाराष्ट्र मंडल के सामने स्थित ऑफिसर्स क्लब में गणेश चतुर्थी और तीज महोत्सव मनाया | इस अवसर पर उत्तर पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन,अजमेर की अध्यक्षा श्रीमती प्रतिभा कश्यप, उपाध्यक्षा श्रीमती अवनी, पूर्णिमा तथा रश्मि मूंदड़ा, सचिव मीता सोइन तथा कोषाध्यकक्षा श्रीमती आर. कामेश्वरी बालाजी सहित संगठन की अन्य पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थी | इस अवसर पर नृत्य, गायन व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए | संगठन सदस्यों द्वारा ने उत्साहपूर्वक इन सभी गतिविधियों में भाग लिया |
वरिष्ठ जन सम्पर्क निरीक्षक, अजमेर