दसलक्षण पर्व में कई कार्यक्रमों का आयोजन

अखिल भारतीय पुलक जन चेतना मंच महिला जागृति मंच,व बड़ा धड़ा पंचायत के संयुक्त तत्वाधान में दस लक्ष्मण पर्युषण पर्व के दौरान आज उत्तम मार्दव धर्म की संगीतमय भक्ति के साथ सभी मंदिर और जिनालयों में पूजा और विधान हुऐ।बड़ा धड़ा पंचायत के अध्यक्ष प्रदीप पाटनी प्रवक्ता कमल गंगवाल ने बताया कि इसी कड़ी में आज नसिया जी प्रांगण में एक नाट्य प्रस्तुति नैतिकता में कमी का आयोजन बीना कासलीवाल मीनाक्षी एवं सुगंधा एंड ग्रुप के द्वारा आयोजित किया गया इसमें सभी ग्रुप के कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति दी और आए हुए सभी भक्तजनों का मन मोह लिया इस इस कार्यक्रम को मंच के सदस्य नीलम हर्ष काला एवं प्रियंका मनोज गोधा द्वारा व्यवस्थित किया गया इस कार्यक्रम के पुरस्कार प्रदाता मोहनी देवी गंगवाल सुनील कमल पंकज गंगवाल परिवार मनोकामना ज्वेलर्स के द्वारा दिए गये।
इस कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष प्रदीप पाटनी एवं रोशनी सोगानी ने आये हुए सभी धर्म प्रेमी बंधुओं काआभार व्यक्त किया।आज के कार्यक्रम में प्रदीप पाटनी ,सरस्वती पाटनी,मनोज मोडासिया ,अमित वैद्य, मनीष अजमेरा,रूप श्री मोडासिया ,रोशनी सोगानी,रितु सोगानी,अंजू अजमेरा संतोष सिंगी अचला सिंगी रोहित बाकलीवाल अंजू अजमेरा ज्योति वेद कमल गंगवाल, हर्ष नीलम काला पूजा रोहित बाकलीवाल रीना राकेश दोषी मीनाक्षी राकेश अजमेरा शांता जैन, अनीता , श्रेयांस पाटनी,सुनील गंगवाल, मनोज गोधा,रूपल गोधा,रीना सुनील सेठी, नम्रता ,अंकित ,सुरेश, रूपल गोधा, नीलम ,संजय बाकलीवाल ,रोशनी ,विजय सोगानी ,सरला गंगवाल,अंजू जैन ,विकास बड़जात्या, रीटा जैन ,नरेश जैन, इत्यादि सदस्य उपस्थित थे।राष्ट्रीय महिला जाग्रति मंच की प्रवक्ता ज्योति वेद ने बताया10 दिनों की कार्यक्रम की कड़ी में कल धार्मिक म्यूजिकल हाउजी का किया जा रहा है जिसे अमित ज्योति वेद एवं रोहित पूजा बाकलीवाल के निर्देशन में संपन्न किया जायेगा।पाटनी ओर गंगवाल ने बताया कि उर्मिला जी सोनी धर्मपत्नी कुमुद जी सोनी के द्वारा किए जा रहे 32 निर्जला उपवास की अनुमोदना करते हुए अखिल भारतीय पुलक जन चेतना मंच एवं राष्ट्रीय महिला जागृति मंच के संयुक्त तत्वाधान में विंतियो का प्रोग्राम नसियाजी प्रांगण में रखा गया साथ ही साथ धर्म प्रभावना समिति द्वारा भी विनती यों का प्रोग्राम रखा गया उपस्थित जनसमूह ने भगवान पदम प्रभु से उनके उपवास को निर्विघ्न संपन्न करवाने की प्रार्थना की

error: Content is protected !!