फिरोज़ खान
सीसवाली 4 सितंबर 2019
जिलास्तरीय प्रतियोगिताओ में भाग लेकर कस्बे में पहुंची टीमों का ग्रामवासियों ने किया स्वागत ।
कस्बे में आज 19वर्षिय 64वी जिला स्तरीय हॉकी मांगरोल में आयोजित प्रतियोगिता में विजेता राजकीय सीनियर उच्च माध्यमिक विद्यालय सीसवाली की छात्रों की टीम का कस्बे में गर्म जोशी से स्वागत किया ।खिलाड़ियों ने सीसवाली प्रताप चोक सीसवाली महाराणा प्रताप को माला पहनाई और विजेता टीम का कस्बे में जुलूस निकाला ।प्रधानाचार्य अशोक कुमार एवं स्कूल स्टाफ ने विजेता टीम एवं शारीरिक शिक्षक महेश दाधीच को माला पहनाकर स्कूल में स्वागत किया तथा छात्रों को बधाई दी ।पीटीआई महेश दाधीच ने बताया की सीसवाली टीम ने पूरी प्रतियोगिता में एक भी गोल अपने पाले में नहीं होने दिया और विपक्षी टीमों के खिलाप प्रतियोगिता में कुल तेरह गोल किये और फाइनल मुकाबले में बामला की टीम को 4–0से हराकर विजेता की ट्रॉफी अपने नाम की ।खिलाड़ियों का कस्बे में कांग्रेस नेता इमरान चंडालिया ,लालचंद मीणा, पूर्व सरपंच नरेश जैन ,पप्पू कहार ,कांग्रेस जिला महासचिव एम इदरिश खान आदि ने स्वागत किया ।इसदौरान रायथल में आयोजित जुडो प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त जुड़ो खिलाड़ियों केशव मालव ,हरिओम मालव का भी
सम्मान किया गया ।