गौ वंश को प्लास्टिक से बचने हेतु चलाया जायेगा अभियान

सारथी आपके साथ समाज सेवा संस्था अजमेर कि और से चलाये जा रहे गौ सारथी मुहीम में स्वतंत्रता सेनानी श्री किशन बंसल के मुख्य आतिथ्य में 2 ट्रॉली हरा चारा गौ माता को खिलाया गया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए श्री किशन बंसल ने बताया की आज देश के युवा को गौ वंश संरक्षण में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। साथ ही जिस प्रकार हमने देश की आज़ादी के लिए एक अभियान चलाया था उसी प्रकार गौ वंश संरक्षण का अभियान चलाया जाना चाहिए। गौ सारथी मुहीम प्रमुख नोरत बंसल ने बताया की सारथी संस्था द्वारा गौ वंश को प्लास्टिक से बचने हेतु लोगों को प्रेरित किया जाने के लिए जल्द ही बड़ा अभियान शुरू किया जायेगा।
कार्यक्रम में मानिल गर्ग, अमित अग्रवाल, शिव शंकर अग्रवाल, देवेंद्र गुप्ता, यतीश अग्रवाल, विनोद बंस ल, मुकेश गर्ग सहित अनेक संस्था सदस्य उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!