जनसम्पर्क प्रकोष्ठ से वरिष्ठ सहायक मंगलाराम मेघवंशी सेवानिवृत्त

अजमेर, 30 सितम्बर। अजमेर विद्युत वितरण निगम लि. के पंचशील स्थित मुख्यालय भवन से जनसम्पर्क कार्यालय से वरिष्ठ सहायक श्री मंगलाराम मेघवंशी सोमवार 30 सितम्बर को सेवानिवृत हुए, जिन्हें निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भावभीनी विदाई दी ।
श्री मेघवंशी ने निगम को अपनी उल्लेखनीय सेवाएं प्रदान की है। वे 32 वर्ष 7 माह से निगम सेवा में सेवारत रहे जिसमें लगभग 14 वर्ष निगम के जनसम्पर्क प्रकोष्ठ में कार्यरत रहे। उन्होंने अजमेर डिस्कॉम के प्रचार प्रसार में पूरी लगन,कठिन परिश्रम और ईमानदारी के साथ अपने कार्यों का निर्वह्न किया है। निगम की एक सकारात्मक छवि एवं विभाग की सेवाओं को आमजन तक पहुंचाने में मीडिया के साथ तालमेल बैठाकर अपना अमूल्य योगदान दिया है। श्री मेघवंशी की उत्कृष्ठ सेवाओं के चलते डिस्कॉम स्तरीय समारोह में उन्हें द्वारा दो बार सम्मानित भी किया गया। वे सेवाभावी, स्पष्टवादी एवं कर्मठ कर्मचारी रहे है।
श्री मेघवंशी ने सदैव अपने कार्य को प्राथमिकता पर रखा है। जनसम्पर्क प्रकोष्ठ में कार्यरत रहते हुए उन्होंने कई बार देर रात्रि एवं अवकाश के दिनों में भी कार्यालय पहुंचकर विभिन्न बैठकों एवं आयोजनों के प्रेसनोट तैयार कर समाचर पत्रों में प्रकाशित करवाएं। प्रिंट एंव इलैक्ट्रॉनिक मीडिया के साथ उनकी व्यवहार कुशलता ने डिस्कॉम की एक सकारात्मक छवि को आमजन तक पहुंचाने का कार्य किया है। उन्होंने डिस्कॉम में जनसम्पर्क अधिकारी का पद रिक्त होने के बावजूद भी निगम को कभी जनसम्पर्क अधिकारी की कमी का आभास नहीं होने दिया।
समारोह में सेवानिवृत्त श्री मेघवंशी को साफा, शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। इस अवसर पर डिस्कॉम के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने निगम में उनकी उत्कृष्ठ सेवाओं के लिए उन्हें धन्यवाद् दिया।
इस मौके पर निदेशक (तकनीकी) श्री एम. बी. पालीवाल, निदेशक (वित्त) श्री एस. एम. माथुर, मुख्य अभियंता श्री के. एस. सिसोदिया, मुख्य लेखाधिकारी श्री बी. एल. शर्मा, संयुक्त निदेशक (कार्मिक) श्री आर. के. अरोड़ा, कम्पनी सचिव श्रीमती नेहा शर्मा सहित समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
—000—
निदेशक (तकनीकी) करेंगे जनसुनवाई
अजमेर, 30 सितम्बर। अजमेर विद्युत वितरण निगम लि. के निदेशक (तकनीकी) श्री एम. बी. पालीवाल मंगलवार एक अक्टूबर को विद्युत उपभोक्ताओं/आम नागरिकों की विद्युत संबंधी शिकायतों के समाधान के लिए जनसुनवाई करेंगे।
निदेशक (तकनीकी) एक अक्टूबर को प्रातः 10.30 बजे से मध्यान्ह 12.30 बजे तक हाथी भाटा पावर हाऊस जयपुर रोड़ अजमेर में जनसुनवाई करेंगे। विद्युत उपभोक्ता, उपभोक्ता संगठन, किसान संगठन, स्वयं सेवी संगठन, आम नागरिक, कर्मचारी एवं कर्मचारी संगठन सुझाव देने एवं शिकायतों के समाधान के लिए एक अक्टूबर को हाथीभाटा पावर हाऊस में निदेशक (तकनीकी) से मिल सकते है। जनसुनवाई का यह कार्यक्रम प्रत्येक मंगलवार को जारी रहेगा जिसमें यथा संभव उपभोक्ताओं एवं आमजन को राहत पहुंचाने के प्रयास किए जाएगें। जनसुनवाई में उपस्थित होने वाले उपभोक्ता अपने प्रार्थना पत्रा का पंजीकरण एक अक्टूबर को प्रातः 9.30 बजे से प्रातः 11.00 बजे तक करा सकते है। इस समयावधि के पश्चात् आने वाले प्रार्थना पत्रों की सुनवाई आगामी जनसुनवाई शिविर में की जाएगी।

error: Content is protected !!