
देवनानी ने गांधी जयन्ति के मौके पर जयपुर में भाजपा द्वारा निकाली गई पदयात्रा के अवसर पर राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि हम कांग्रेस की तरह गांधी जी के नाम पर वोट बंटोरने या भाषण देने का काम नहीं करतेे। प्रधानमंत्री मोदी जी ने पहले गंाधी जी की जयन्ति पर स्वच्छता अभियान की शुरूआत की थी तथा अब सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक लगाने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि गांधीजी की 150वीं जयन्ति के अवसर पर देश के सभी भाजपा सांसद अपने-अपने क्षेत्र में 150 किमी. की पदयात्रा निकाल कर गांधीजी के आदर्शो को जन-जन तक पहुंचा रहे है।
उन्होंने कहा कि भाजपा ही नहीं राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ भी सदैव से गांधी जी के सिद्धांतों व आदर्शो का पक्षधर रहा है। संघ के एकात्मता स्त्रोत में गांधीजी का नाम सम्मिलित है जिसके माध्यम से स्वंयसेवक प्रतिदिन प्रातः काल गांधीजी के नाम का उच्चारण करते हुए उनके आदर्शो का स्मरण करते है। उन्होंने बताया कि 1934 में महात्मा गांधीजी ने स्वंय संघ के शिविर को सम्बोधित किया था।
देवनानी ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री अशोक जी गहलोत को ये सब नजर नहीं आता है उन्हें तो बस आदत हो गई है भाजपा व मोदी जी पर अनर्गल आरोप लगाने की।