अजय नगर युवा मित्र मण्डल ने गांधी जी व शास्त्री जी की जयंती मनाई

आज दिनांक 02.10.2018 – अजय नगर युवा मित्र मण्डल के अध्यक्ष वासदेव चॉदवानी के नेतृत्व में महात्मा गंाधी जी की जयन्ति पर अजय नगर पर गॉधी जी की प्रतिमा पर व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया।
यह जानकारी देते हुए वासदेव चॉंदवानी नेे बताया कि गांधी जी का जन्म 02 अक्टूबर 1869 के पोरबंदर नामक स्थान पर हुआ था। उन्होने राजनीतिक और सामाजिक प्रगति की प्राप्ति हेतु अपने अहिंसक विरोध के सिद्वान्त के लिए उन्हें अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त हुई। इन्हें साबरमती संत की उपाधि भी मिली हुई थी। इसी के चलते आज उनकी जयंति पर उनको याद किया गया व उनके नक्षे कदम पर चलने का संकल्प लिया गया।
इसी क्रम में पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयन्ति पर उनकी प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया। शास्त्री जी का दिया नारा ‘‘जय जवान जय किसान’’ आज भी लोगो में प्रचलित है, वह सादा जीवन उच्च विचार रखने वाले प्रधानमंत्री थे।
इस दौरान कमल बच्चानी, कैलाष पुरसानी, देवानन्द चॉंदवानी, षिव सामरिया, सतीष नेबवानी, राकेष आसनानी, प्रवीण गुर्जर, दीपक चॉदवानी, मोहित ज्ञानचन्दानी, दीपक जेठानी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

error: Content is protected !!